फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami: भारत में यहां पाए जाते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप, डंस लें तो बचना मुश्किल

Mon, 01 Aug 2022 06:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 7
सांप - फोटो : फाइल
सावन शुक्ल पंचमी पर मंगलवार को पूरा देश नागपंचमी का त्योहार मनाएगा। इस दिन नाग देव की पूजा का विधान है। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भी लोग नाम पंचमी पर विशेष अनुष्ठान करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाग देव को दूध और लावा चढ़ाने का चलन है। इस दिन लोग नाग (सांप) के दर्शन को भी काफी शुभ मानते हैं। वैसे तो देश भर में तरह-तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी है, जहां दुनिया के तीन सबसे खतरनाक सांप बहुतायत में मिलते हैं।

इसमें तो एक सांप ऐसा है जो सिर्फ वहीं पाया जाता है और यह इतना जहरीला है कि उसके डंसने के बाद त्वरित उपचार न मिले तो बचना भी मुश्किल होता है। वह जगह है, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित सोनभद्र। घने वन, ऊंचे पहाड़ और प्रचुर खनिज संपदा के लिए जाना जाने वाला सोनभद्र ऊर्जा की राजधानी भी है। यहां प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। इन तमाम खूबियों के साथ खतरनाक सांपों की धरती के रूप में भी इसकी पहचान है। 
विज्ञापन

2 of 7
रसेल वाइपर - फोटो : फाइल
दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपों में से तीन प्रजातियां सोनभद्र में पाई जाती हैं। इन प्रजातियों में करैत, कोबरा और रसेल वाइपर शामिल हैं। यहां के जंगलों और पहाड़ों के बीच यह सांप बहुतायत में मिलते हैं। कहा जाता है कि इनके डंसने के बाद बचना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
इन सांपों के प्रभाव से ही सोनभद्र जिले में हर साल 80 से 100 मौतें भी होती हैं। करैत और कोबरा के बारे में तो अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन रसेल वाइपर सिर्फ सोनभद्र में ही मिलता है। जिले के बभनी, म्योरपुर व राबर्ट्सगंज में यह सांप सबसे अधिक बार देखा गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी यह कभी-कभी दिख जाते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सबसे बड़े वन क्षेत्र वाले रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मनमोहन मिश्र बताते हैं कि दुनिया के तीन सबसे खतरनाक सांप सोनभद्र में मौजूद हैं। यहां करैत बहुतायत मिलते हैं। करैत की दो प्रजातियां जिले में है। दूसरे नंबर पर कोबरा भी यहां हैं। इसमें सिर पर एक टोपी, दो टोपी व बगैर टोपी वाले मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सोनभद्र के जंगल में मिला कोबरा - फोटो : अमर उजाला
कोबरा को ही नाग भी कहा जाता है। तीसरा है रसेल वाइपर। इन सांपों में इतना विष होता है कि डंसने के घंटे भर में ही मौत हो सकती है। यह डंसते वक्त विष निकलने पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

6 of 7
कोबरा सांप - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
रसेल वाइपर के बारे में कहा जाता है कि यह उत्तर प्रदेश में सिर्फ सोनभद्र जिले में ही पाया जाता है। यहां के कई गांवों में यह समय-समय पर दिखता रहा है। इसका जहर हीमोटॉक्सिन होता है, जो खून को जमा देता है। डंसने के दौरान अगर जहर कम हो जाए तो भी उस जगह पर घाव हो सकता है, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रसेल वाइपर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रसेल वाइपर के अलावा कोबरा और करैत भी बेहद ही खतरनाक सांप माने जाते हैं। कोबरा जिस जगह पर काटता है, वहां सूजन हो जाता है जबकि करैत जिस जगह पर काटता है, वो तो देखने से पता भी नहीं चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें