फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा निकाह: ढाई फीट के अजीम की हुईं तीन फीट की बुशरा, पहली नजर में हुआ था प्यार, रोचक है स्टोरी

Wed, 02 Nov 2022 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
तीन फीट की दुल्हन, ढाई फीट का दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 3 फुट 2 इंच फीट कद की बुशरा और जिला शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी 2 फुट छह इंच कद के अजीम मंसूरी का निकाह हो गया। दोनों  परिवार निकाह में धूमधाम से शामिल हुए। अजीम बुधवार को शामली के कैराना से कार में सवार होकर बरात लेकर निकले तो हर कोई उन्हें देखने के लिए बाहर निकल आया।

निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी। आज हापुड़ पहुंचकर ढाई फुट का दूल्हा अजीम और तीन फीट की बुशरा आखिरकार एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन

2 of 7
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। जिसके लिए वह काफी लंबे समय से अपनी सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी।
लेकिन, अब अजीम का सपना साकार होने जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के सबसे बड़े बेटे अजीम मंसूरी का कद महज 2 फीट 6 इंच है। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता छोटा कद होने की वजह से उसका निकाह नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब निकाह होने से बेहद खुश हैं।

4 of 7
दुल्हन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
निकाह करने की गुहार लगाने के लिए थाने में पहुंचे अजीम की किसी ने वीडियो बना ली थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
अजीम मंसूरी व दुल्हन बुशरा - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के मजीदपुरा के सभासद हाजी अय्यूब और उनके मित्र शाहिद मंसूरी ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले में ही उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। वह क्षेत्र में बुशरा को प्रतिदिन वह आते-जाते देखते थे। अजीम मंसूरी के  वायरल वीडियो को वह पहले ही देख चुके थे। जिससे उनके मन में दोनों के निकाह का ख्याल आ गया। निकाह के लिए बात की गई तो बुशरा के परिजनों ने अपनी रजामंदी दे दी।
विज्ञापन

6 of 7
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
पहली नजर में ही कर लिया पसंद
रजामंदी के बाद हाजी अय्यूब और शाहिद मंसूरी बुशरा के परिजनों को लेकर अजीम को देखने के लिए उसके घर पहुंच गए। जहां उन्हें पहली ही नजर में अजीम भी पसंद आ गया, जिसके बाद दोनों की मंगनी और सगाई की रस्में पूरी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
बुशरा के पिता जलालुद्दीन पेशे से कबाड़ी हैं। पत्नी मोमीना मजदूरी करती हैं। बुशरा दोनों की सबसे बड़ी पुत्री है। जो बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। निकाह के लिए वह भी काफी समय से उसके ही जैसे युवक की तलाश कर रहे थे। अब दोनों के निकाह से दोनों के परिजन काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें