फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई मुसीबत: दुल्हन पर चढ़ाए इतने गहने कि पहुंच गई पुलिस, वीडियो वायरल, अब जांच करेगा आयकर विभाग

Wed, 30 Jun 2021 01:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

सीओ थानाभवन का कहना है कि वायरल वीडियो में काफी नगदी और आभूषण दिखाई दे रहे हैं, इसलिए इस मामले में आयकर विभाग को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
गहनों से लदी दुल्हन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां हुई एक शादी में शगुन के रूप में काफी संख्या में नगदी भेंट की गई। वहीं दुल्हन पर इतने गहने चढ़ाए गए कि इस मामले में थाना पुलिस क्षेत्र में जांच करने पहुंच गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर यह शादी किस दिन हुई थी। लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को भी इसकी जानकारी भेज दी है। 
 
जानकारी के अनुयार सोशल मीडिया पर दो मिनट 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रकम और बहुमूल्य गहने दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग भी हैं, जो शादी में शिरकत कर रहे हैं। महिलाओं ने भारी मात्रा में बहुमूल्य गहने पहने हुए हैं तो वहीं दुल्हन भी ऐसे ही कीमती गहनों में ढकी हुई है। आगे तस्वीरों में जानें इस वीडियो की पूरी कहानी : -
विज्ञापन

2 of 5
गहनों से लदी दुल्हन - फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में शादी के शगुन के नाम पर लाखों रुपये और गहने देते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
गहनों से लदी दुल्हन - फोटो : amar ujala
इस संबंध में सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है, जिसमें काफी नगदी व सोने चांदी के बहुमूल्य आभूषण दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कस्बा थानाभवन का होने की जानकारी मिली है। यह वीडियो लगभग दो माह पुराना होना सामने आया है।

4 of 5
गहनों से लदी दुल्हन - फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में काफी नगदी और आभूषण दिखाई दे रहे हैं, इसलिए इस मामले में आयकर विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाखों के जेवरात पहने दुल्हन व टोकरियों में रखी नकदी - फोटो : amar ujala
विदित हो कि कुछ दिन पहले कैराना क्षेत्र का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दूल्हे के सिर पर हाथ रखकर पांच लाख रुपये देने और शादी में 21 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। वह वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें