शामली जनपद में कैराना के ढाई फीट कद के अजीम मंसूरी की बुधवार को दूल्हा बनने की मुराद पूरी हो ही गई। अजीम मंसूरी की बरात फूलों से सजी कार के साथ हापुड़ के लिए रवाना हुई। शाम को बरात दुल्हन के साथ लौटी।
कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी की शादी में उसका ढाई फीट का कद बाधा बना हुआ था। करीब छह साल पहले अजीम शादी की फरियाद लेकर कोतवाली गया था। इन छह सालों में कई बार अजीम ने शामली स्थित महिला थाने तक के भी चक्कर लगाए।
विज्ञापन
2 of 9
अजीम का निकाह।
- फोटो : amar ujala
वहीं सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने के बाद अजीम का रिश्ता हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी तीन फुट दो इंच कद की बुशरा के साथ तय हुआ था। बुधवार को अजीम का निकाह होना तय हुआ। अजीम की बरात सुबह करीब साढ़े नौ बजे हापुड़ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
3 of 9
अजीम और रिश्तेदार।
- फोटो : amar ujala
शेरवानी पहनकर दूल्हा बने अजीम को लेकर फूलों से सजी कार हापुड़ के लिए रवाना हुई। गाड़ी में बैठने के बाद अजीम ने कार की खुली छत से बाहर आकर अपना हाथ हिलाकर सबका धन्यवाद दिया।
4 of 9
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अजीम मंसूरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य हस्तियों को न्यौता नहीं दे सका। बरात में परिवार के करीब 20 लोग जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अजीम मंसूरी
- फोटो : अमर उजाला
अजीम ने कहा कि अपनी दुल्हन के लिए गिफ्ट में सोने की अंगूठी खरीदी है। हनीमून के सवाल पर अजीम ने कहा कि सऊदी अरब में मक्का शरीफ में बेगम यानी पत्नी बुशरा के साथ जाएंगे। जहां इबादत करेंगे और परिवार में खुशहाली की दुआएं मांगेंगे।
विज्ञापन
6 of 9
दूल्हा अजीम
- फोटो : Amar ujala
सात नवंबर बताई गई थी शादी की तारीख
अजीम व उसके परिवार की ओर से अजीम मंसूरी की शादी की तारीख सात नवंबर बताई गई थी, लेकिन परिवार का कहना है कि शादी में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए पांच दिन पहले ही बरात ले जानी पड़ी।
विज्ञापन
7 of 9
दूल्हा अजीम।
- फोटो : amar ujala
बरात में 20 लोग हुए शामिल
अपनी शादी कराने के लिए चर्चित हुए अजीम मंसूरी की आखिरकार बरात चढ़ ही गई। बुधवार सुबह ही परिवार व अन्य रिश्तेदार अजीम के घर पर पहुंच गए। बरात में करीब 20 लोग शामिल हुए। अजीम ने कहा कि वह अपनी शादी सादगी के साथ कर रहा है। अधिक भीड़ इकट्ठा न हो इसलिए कम बराती ही ले जाए जा रहे हैं।
8 of 9
अजीम की बरात।
- फोटो : amar ujala
पड़ोसियों के घर पहुंच लिया आशीर्वाद
जिस जगह अजीम मंसूरी का आवास है। उस गली में कुछ हिंदू और मुस्लिम परिवार रहते हैं। बरात की गाड़ी में बैठने से पहले अजीम ने अपने पड़ोसियों के घरों पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। लोगों ने उसे शादी की मुबारकबाद दी।
सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आए लोग
जैसे ही लोगों ने ढाई फुट के अजीम मंसूरी को दूल्हा बने देखा तो लोग जमा हो गए। लोग अपने अपने मोबाइल फोन से अजीम मंसूरी के साथ सेल्फी लेते नजर आए।