शामली में युवती की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव।
- फोटो : अमर उजाला
बंतीखेड़ा गांव से 50 मीटर दूर शुक्रवार सुबह ब्रह्मपाल सिंह के नलकूप के कुएं में एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, एसपी अभिषेक झा और एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से निकलवाया। उसके गले पर निशान थे और हाथ पर आशु लिखा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया।