लखनऊ कोर्ट में कुख्यात संजीव जीवा की हत्या के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को पैतृक गांव आदमपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे तुषार ने पिता को मुखाग्नि दी। बताया गया कि अंतिम संस्कार में संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी नहीं पहुंची। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
बताया गया कि शामली पुलिस ने अंतिम संस्कार स्थल पर सीमित संख्या में ही लोगों को जाने दिया।