फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajab: यूपी पुलिस को बाइक का चालान काटना पड़ा भारी, चंद मिनटों में गुल हुई थाने की बिजली, दिलचस्प है मामला

Wed, 24 Aug 2022 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिलचस्प मामला सामने आया। यहां ट्रैफिक पुलिस को एक विद्युत कर्मचारी की बाइक का चालान करना महंगा पड़ गया। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस इन दिनों अभियान के तहत ट्रैपिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खूब चालान भी किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने थानाभवन क्षेत्र में एक विद्युतकर्मी की बाइक का चालान कर दिया। बस फिर क्या था। चालान कटने से गुस्साए विद्युत कर्मी के एक फोन करते ही पूरे थाने की बिजली गुल हो गई। थाने में अंधेरा छा गया और पुलिसकर्मी गर्मी से बेहाल हो गए। आगे विस्तार से जानें आखिर क्या था पूरा मामला।

शामली के थानाभवन क्षेत्र की पुलिस ने एक विद्युत कर्मचारी की बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद थाने पर विद्युत बिल के लगभग 55 हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से थाने में अंधेरा छाया हुआ है और पुलिसकर्मी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बुधवार शाम तक भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन

2 of 5
शामली थानाभवन थाना - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइनमैन महताब पुत्र इकराम मंगलवार को विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर रहे थे। वह अपनी बाइक से लाइनों की जांच करते हुए जब थानाभवन के चरथावल बस स्टैंड पर पहुंचे तो वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

3 of 5
शामली थानाभवन थाना - फोटो : अमर उजाला
पूछे जाने पर लाइनमैन महताब ने अपने बारे में जानकारी दी और कहा कि वह विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वह हेलमेट लगाए बिना ही काम कर सकते हैं। कर्मचारी लाइनमैन का आरोप है कि पुलिसकर्मी नहीं माने और उन्होंने लाइनमैन का छह हजार रुपये का चालान काट दिया।

यह भी पढ़े: Shamli: बुटराड़ा की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों को करेंगे संबोधित, 28 जुलाई से चल रहा है धरना
 

4 of 5
कनेक्शन काटते विद्युतकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर लाइनमैन ने विद्युत अधिकारियों से बात की और मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आए विद्युत विभाग ने थानाभवन थाने का विद्युत बकाया बिल जमा न होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कनेक्शन काटते विद्युतकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग के अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने बताया कि थानाभवन थाने पर लगभग 55000 रुपये का विद्युत बिल बकाया है, जो लंबे समय से जमा नहीं हो पा रहा है। बकाया बिल होने की वजह से थाने का विद्युत कनेक्शन काटा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें