राहुल गांधी यात्रा अपडेट।
- फोटो : amar ujala
साढे़ तीन बजे ऊंचा गांव से हरियाणा के लिए चली यात्रा
करीब छह घंटे विश्राम करने के बाद राहुल गांधी कैंपस से साढे़ तीन बजे बाहर आए। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा ऊंचा गांव से कैराना पहुंची। कैराना में मीट प्लांट, कांधला तिराहे, तीतरवाड़ा चुंगी पर सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों ने खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया।