फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा में SP का खुलासा: सर्वे के दिन अधिवक्ता विष्णु जैन की हत्या की रची थी साजिश, वारिस ने बताई हकीकत

Sun, 26 Jan 2025 11:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की हत्या के आरोपी वारिस को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह दुबई में बैठे शारिक साटा गिरोह का सदस्य है और उसने घटना में गोली चलाकर कैफ और नईम की हत्या की थी। एसपी ने बताया कि सर्वे वाले दिन अधिवक्ता विष्णु जैन की हत्या की भी साजिश रची गई थी। 
विज्ञापन
1 of 7
संभल हिंसा के आरोपी वारिस - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने खग्गू सराय निवासी वारिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि वारिस दुबई में बैठे शारिक साटा गिरोह का सदस्य है। साटा के कहने पर वारिस ने बवाल में गोली चलाई थी जिससे कैफ और नईम की मौत हो गई थी। पुलिस ने वारिस के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
फोन में मिली रिकॉर्डिंग में वह अपने साथी से कहता सुनाई दे रहा है कि सामान लेते आना। पुलिस का कहना है कि यहां सामान का मतलब तमंचा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वारिस शारिक साटा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 24 नवंबर को हुए बवाल में उसने गोली चलाई थी जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
संभल में बवाल - फोटो : संवाद
वारिस ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने ही नईम और कैफ की हत्या की थी। इसके अलावा पुलिस पर फायरिंग, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में भी शामिल था। हत्या और बवाल के आरोपी वारिस ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद दिल्ली में जाकर छिप गया था। उसका साथी समीर पकड़ा गया था जिसको फोनकर तमंचा लेकर आने के लिए कहा था।

4 of 7
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद
उसका ऑडियो भी वायरल हो गया था। आरोपी ने बताया कि दो महीने तक दिल्ली में इधर-उधर छिपता रहा। जब मामला शांत लगा तो वह घर आ गया था। वारिस की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला कोटगर्वी से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

5 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

एसपी का दावा-सर्वे वाले दिन अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या का था इरादा

एसपी ने बताया कि आरोपी वारिस ने पूछताछ में बताया है कि 23 नवंबर की रात को ही सूचना मिल गई थी कि 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद पर सर्वे किया जाना है। इस सूचना के बाद ही मुल्ला अफरोज ने तमंचा और कारतूस दिए थे। साथ ही किस तरह से भीड़ में छिपकर पुलिस और आम लोगों पर गोली चलानी है यह भी बताया था।

विज्ञापन

6 of 7
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
साथ ही यह भी तय किया गया था कि बाहर से आए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या की जानी है। जिससे देश भर में दंगा भड़क जाए। इसी इरादे से भीड़ में शामिल हुए थे और जब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तो फायरिंग की थी। इसी दौरान कैफ और नईम घायल हो गए थे, जिनकी बाद में माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

दो हत्याओं में पहले अफरोज की हो चुकी है गिरफ्तारी

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में बिलाल और अयान की हत्या के आरोप में पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र के हुसैनी रोड निवासी मुल्ला अफरोज को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था।  उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्टल और 15 ब्लैंक(सिर्फ आवाज वाले) कारतूस पुलिस ने बरामद किए थे। पुलिस ने मुल्ला अफरोज को भी शारिक साटा के गिरोह का सदस्य बताया था। 24 नवंबर को हुए बवाल में पांच लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से दो-दो लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस मुल्ला अफरोज और वारिस को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें