संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल का मास्टरमाइंड शारिक साटा हथियार तस्करी, नकली नोट की तस्करी, सोना तस्करी जैसे बड़े अपराध करता है। संभल पुलिस शारिक साटा के खिलाफ परमानेंट वारंट जारी कराने की प्रक्रिया को बढ़ा रही है। इसके बाद इंटरपोल से गिरफ्तारी के लिए पत्राचार शुरू किया जाएगा।
पुलिस इस कार्रवाई को आगे बढ़ाती है तो शारिक साटा को छिपने के लिए दुनिया में कोई ठिकाना नहीं मिलेगा। अभी वह दुबई में रहकर अपने गिरोह को चला रहा है। शारिक साटा का गिरोह देश में वाहन चोरी करता है और नेपाल तक वाहनों को पहुंचाने का काम करता है।