फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बसपा सांसद के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप, 15 गाड़ियों में पहुंचीं पांच टीमें

Tue, 03 Jan 2023 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर रहमान के लिंक रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान आवास के बाहर आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। बताया गया कि सांसद के एक आवास पर ताला लगा हुआ है, जबकि सांसद के दूसरे आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आयकर विभाग की पांच टीमों ने आइटीबीपी के जवानों के साथ छापे की कार्रवाई शुरू की है, जो अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें हरियाणा और दिल्ली से आई हैं। दोनों आवास के अलावा बसपा सांसद की हरोड़ा स्थित फैक्टरी और ऑफिस पर छापे की कार्रवाई चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सांसद के आवास पर छापेमारी के दौरान हथियारों से लैस आईटीबीपी के कई जवान तैनात किए गए हैं। वहीं अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बसपा सांसद के जिस आवास पर कार्रवाई की जा रही है, वहां से न तो किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है और न ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।  

4 of 5
आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : Amar ujala
बताया गया कि दिल्ली और हरियाणा के आयकर विभाग अधिकारी सुबह 11 बजे से जांच पड़ताल में जुटे हैं जबकि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बसपा सांसद के आवास के बाहर ही आयकर विभाग की गाड़ियां खड़ी हैं तो कुछ गाड़ियां फैक्टरी के गेट के बाहर पार्क की गई हैं। बताया कि तकरीबन 15 गाड़ियों में अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें