फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Swami Satsang: आस्था के संगम में उमड़े पांच लाख अनुयायी, सुरक्षा चाक-चौबंद, अनुशासन में रहे श्रद्धालु

Thu, 16 Mar 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 10
सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े अनुयायियों की आस्था का सैलाब पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में बुधवार को देखने को मिला। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की अमृतवाणी को सुनने के लिए पांच लाख से भी अधिक अनुयायी पहुंचे। सत्संग पंडाल स्थान कम पड़ने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनके दर्शन किए। नियत समय पर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बैटरी चलित खुली जीप में बैठकर सत्संग हाल में प्रवेश किया। इससे पूर्व तुलसीदास की बानी पर सत्संग करते हुए पाठी अफजल अहमद ने सर्वप्रथम सभी धर्मो के पवित्र ग्रंथों में लिखे परमात्मा से मिलने के माध्यम तरीकों की विस्तार व्याख्या की और दसवें द्वार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आश्रम, पंड़ाल और बाहर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भोजन आदि तमाम व्यवस्था सेवादारों ने खुद संभाल रखी है। दो दिवसीय सत्संग के पहले दिन ही संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को पांच लाख से ज्यादा अनुयायी यहां पहुंचे। 

बाबाजी के दर्शन करने तथा उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए मेजर सेंटर पिलखनी का पंडाल सुबह आठ बजे ही खचाखच भर गया था, जबकि बाबाजी के दर्शन सुबह दस बजे के बाद होने थे। सभी अनुयायी शांत और अनुशासन के साथ बैठे रहे। आश्रम में चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला सत्संग का पंडाल भरा था। कही भी बैठने की जगह नहीं बची थी, बल्कि भारी संख्या में अनुयायिओं को पंडाल से बाहर बैठकर सत्संग सुनना पड़ा। खास बात यह थी कि करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में पूरे सत्संग में सभी लोग शांत रहे। बाबाजी के दर्शन के दौरान भी कोई जयकारा तक नहीं लगा। 

दो दिवसीय समागम कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि प्रांतों से अनुयायी पहुंचे है। अपने वाहनों के अलावा ट्रेनों से भी अनुयायियों के आने को सिलसिला जारी है। आज बाबाजी सत्संग से संगत को निहाल करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान छह लाख से अधिक अनुयायी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

2 of 10
सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास - फोटो : अमर उजाला
20 हजार से अधिक वाहन आए, 15 पार्किंग बनाई
सहारनपुर। करीब ढाई हजार बीघा जमीन पर बने आश्रम में वाहन ही वाहन नजर आए। आश्रम में लोगों के पहुंचने के लिए पहले से ही वाहन पास जारी किए गए थे। आश्रम में प्रवेश के लिए 13 द्वार बनाए गए है। अंदर वाहनों की पार्किंग के लिए 15 पार्किंग स्थल बनाए गए है।  वाहन की एंट्री जिस गेट से होनी थी, उसका वाहन उसी ब्लॉक में खड़ा किया गया। वीआईपी पास भी जारी किए गए थे, जो गेट नंबर आठ होकर पीछे से पंडाल के सबसे पास पहुंचते हैं। इन पार्किंग स्थलों में 20 हजार से अधिक वाहन पार्क किए गए, जिसमें बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर, बाइक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

3 of 10
सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास - फोटो : अमर उजाला
हर जगह अनुशासन में रहे श्रद्धालु
राधा स्वामी सत्संग में दूर दराज से लाखों अनुयायी पहुंचे। आश्रम के अंदर से लेकर बाहर सड़कों तक वाहनों का रेला नजर आए, लेकिन सभी कुछ अनुशासन में रहा। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सेवादार तमाम व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
पिलखनी के मेजर सेंटर तक अनुयायियों को बिना परेशानी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सेवादारों की है। इसके लिए करीब सात हजार सेवादारों को लगाया गया था। देहरादून से लेकर हरिद्वार, रुड़की, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल तक सेवादार ड्रेस कोड़ में यातायात व्यवस्था को संभाले हुए है। अंबाला रोड के अलावा आश्रम के आसपास के देहात के सम्पर्क मार्गों पर भी सेवादार सेवा करते नजर आए। किसी को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया। बुधवार का कार्यक्रम समाप्त होने पर भी आश्रम के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम नहीं लगा। सेवादारों के साथ प्रशासन की ओर से होमगार्ड और यातायात पुलिस को भी नियुक्त किया गया है।

4 of 10
भारी संख्या में पहुंचे अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
एक साथ 50 हजार संगत के भोजन की व्यवस्था 
आश्रम में एक साथ 50 हजार संगत की भोजन की व्यवस्था है। जबकि कैंटीन में एक साथ 70 हजार अनुयायी आ सकते है।आश्रम में बनाए गए भोजन घर में महिलाओं को भोजन और नाश्ता बनाने की जिम्मेदारी की गई है। चार लाख लोगों के खाने के बर्तन भी आश्रम में है। बुधवार को दोपहर में लंगर शुरू हुआ तो भी अनुयायी पूरे अनुशासित दिखाई दिए। भोजन परोसने से लेकर बर्तन उठाने और साफ करने के लिए सेवादार नियुक्त किए गए हैं। आश्रम में 80 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था को प्लाऊ लगाई गई है।
विज्ञापन

5 of 10
राधा स्वामी सत्संग - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग और दिव्यांग अनुयायी भी सत्संग में पहुंचे
राधा स्वामी सत्संग में बाबाजी के दर्शन करने और उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए अनुयायी लगातार आ रहे हैं। इनके युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी शामिल हैं। व्हीलचेयर के जरिये सेवादार ऐसे भक्तों की सेवा में लगे हैं। 

बुधवार को बाबाजी के दर्शन के बाद पंड़ाल से निकली भीड़ में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग श्रद्घालु व्हीलचेयर पर नजर आए। हरिद्वार से आई कृष्णा को सेवादार व्हीलचेयर पर ले जाता मिला। कृष्णा ने बताया कि एक दशक से दिव्यांग हैं, यहां सेवादारों ने बाबाजी के दर्शन करा कर धन्य करा दिया। लुधियाना की राजेश ने बताया कि 15 सालों से पैरों ने चल नहीं सकती। बाबाजी के दर्शन करने और सत्संग सुनने का अवसर यहां मिला है।
विज्ञापन

6 of 10
राधा स्वामी सत्संग - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के कड़े प्रबंध 
आश्रम के अंदर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। करीब चार हजार सिक्योरिटी की टीम यहां लगाई गई है। हर विभाग की अलग से सिक्योरिटी है। सभी सुरक्षाकर्मी वॉकी टॉकी से लैस है। पंडाल के अंदर कोई की सामान यहां तक की मोबाइल, कैमरा तक नहीं ले जा सकते। सामान और मोबाइल को बाहर की रखने के लिए आश्रम के हर गेट और पार्किंग के पास हेल्प लाइन सेंटर बनाए गए हैं। जहां सामान मोबाइल आदि जमा कराना पड़ता है। सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगा कर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

7 of 10
राधा स्वामी सत्संग - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन से लाने को वाहन लगाए 
दो दिनों के सत्संग के दौरान रेलवे की ओर से यहां से गुजरने वाले 51 ट्रेनों को सरसावा स्टेशन पर ठहराव किया है। इन ट्रेनों में भारी संख्या में श्रद्घालु यहां पहुंच रहे है। सरसावा स्टेशन से श्रद्धालुओं को आश्रम तक ले जाने के लिए आश्रम की ओर से 60 ट्रेवल्स और  60 बसें लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं को निशुल्क ला रही है। पिलखनी के पास ही रोडवेज बसों की भी व्यवस्था की गई है। 

8 of 10
सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य परीक्षण के 20 कैंप लगाए 
आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर कोई तत्पर नजर आया। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी आश्रम में 20 स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र खोले गए है। यहां पर 50 डॉक्टर अपनी टीम के साथ निशुल्क परामर्श और दवााइयां दे रहे हैं। एमरजेंसी वार्ड भी बनाया गया है।

9 of 10
सत्संग - फोटो : अमर उजाला
ठहरने की अलग व्यवस्था 
आश्रम में आए श्रद्धालुओं के ठहरने की भी अलग से व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। जहां पर पंखे, बिजली आदि की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। लंगर में दस हजार, पार्किंग में आठ हजार सेवादार लगाए गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
बजट पर प्रबुद्धजनों से वार्ता करेंगे उपमुख्यमंत्री
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे। आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर आ रहे हैं। इसी संबंध में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जनमंच सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जनपद के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज बजट पर होने वाले अभिभाषण में चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्यमी, व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें