फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में करोड़ों का नुकसान: मिल में लगी भयंकर आग, एक कर्मचारी की जलकर मौत, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें

Wed, 02 Nov 2022 09:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
पेपर मिल में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित स्टार पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग में मिल के एक कर्मचारी की जलने से मौत हो गई, जबकि करोड़ों रुपये का तैयार कागज जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में एक दमकलकर्मी भी घायल हुआ। 

घटना मंगलवार रात दो बजे की है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, स्टार पेपर मिल परिसर में गोदाम बने हुए हैं, जहां पर तैयार कागज के रोल रखे जाते हैं। प्रथम तल पर बने गोदाम में रात के समय अचानक मिल कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा। पास में जाकर देखा तो अंदर आग लगी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सीएफओ तेजवीर सिंह, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मी जब मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और एक गोदाम में रखे तैयार कागज के सैकड़ों रोल जलकर राख हो गए थे। आग दूसरे गोदाम तक भी पहुंच गई। जिले भर से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से भी एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाली सदर बाजार पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन

3 of 7
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी करने पर पता चला कि एक कर्मचारी गोदाम के अंदर था, जो लापता हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के साथ उसकी भी तलाश शुरू कर दी। दमकल विभाग की टीमों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह नौ बजे आग पर काबू पाया। इसी बीच कर्मचारी लाल बहादुर मंडल (59) का शव भी गोदाम में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। 

4 of 7
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में पेपर मिल के कर्मचारी लाल बहादुर मंडल की मौत हुई है। आग में करोड़ों का कागज जलकर राख हो गया। मिल प्रबंधन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग बुझाते समय अंधेरे की वजह से गिरकर विभाग का सिपाही अमित रावल भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट लगी है। 
विज्ञापन

5 of 7
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मची रही अफरा-तफरी, अगले वर्ष लाल बहादुर होने वाले थे सेवानिवृत्त 
गोदाम में आग विकराल रूप ले चुकी थी। मिल प्रबंधन के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे रहे। वहीं, सात घंटे तक मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कर्मचारियों की सांसें अटकी रहीं। पहले आशंका जताई गई कि तीन से चार कर्मचारी हताहत हुए हैं, लेकिन बाद में एक कर्मचारी के लापता होने की जानकारी मिली। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि लाल बहादुर मंडल अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पेपर मिल के कैंपस में ही रहते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त हैं मिल में आग से बचाव के इंतजाम 
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि स्टार पेपर मिल में मिल प्रबंधन की ओर से आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए, जिससे दमकल विभाग को भी काफी मदद मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेपर मिल में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
टीम बनाकर कराई जाएगी जांच
आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया जा रहा है। इसको लेकर मृतक कर्मचारी के परिजनों और मिल प्रबंधन के लोगों से भी बातचीत की जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें