रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया।
- फोटो : प्रयागराज
मनोरोगी जैसा करती थीं व्यवहार
पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने कहा कि भाभी भानवी परिवार व नौकरों के साथ मनोरोगी जैसा व्यवहार करती थीं।
राजा भैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि राजा भैया ने एक साल पहले दिल्ली की कोर्ट में तलाक के लिए वाद दायर किया। कोर्ट से कई बार जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस भेजा गया। मगर सही समय पर जवाब नहीं दिया गया। इतने दिनों बाद उन्हें अपने उत्पीड़न व दूसरे आरोपों की बात याद आई। राजा भैया के एक आदेश पर अपनी सारी संपत्ति दे सकते हैं। जो भी उनके पास है, वह सब राजा भैया का ही दिया है।
यहां तक कि महल में काम करने वाले नौकरों को खाना तक नहीं दिया जाता था। भैया के पहुंचने पर सभी को भोजन समेत अन्य सुविधाएं मिलती थीं। खुद मायके में अपनी मां के साथ इनका बर्ताव कैसा रहा। यह उनके परिवार के लोग बेहतर जानते हैं। उनके पास भी कई आॅडियो हैं। जो समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ सालों से उनका व्यवहार मनाेरोगी की तरह हो गया था।