पीलीभीत के पूरनपुर में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की उसके परिवार वालों ने कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। जब सूचना पर युवक के परिवार वाले पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी, प्रेमिका को कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर पड़ोस के एक युवक का आना-जाना था। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। तीन साल साल पहले दोनों में प्रेम हो गया। दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। दोनों पर पाबंदी भी लगाई गईं, लेकिन मौका मिलते ही दोनों मिलते रहे।