मुजफ्फरनगर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कुपोषण पर वार करने के बाद ही हर मुश्किल को आसानी से हराया जा सकता है।
डॉ. आरती नंदन ने कहा
सोमवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी डॉ. आरती नंदन ने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि छात्राएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वह स्वस्थ होंगी तो पढ़ाई भी बेहतर तरीके से कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुई थी कहासुनी
मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। भोजन समय पर और ताजा खाएं। बासी भोजन खाने से परहेज करना चाहिए। खुद को और अपने घर के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।
प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने कहा
प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने कहा कि बीमार व्यक्ति किसी भी कार्य पर पूरी तरह ध्यान नहीं लगा सकता। ऐसे में जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नियमित रूप से चेकअप कराएं। इस मौके पर प्रेरणा, निधि, गीता रानी, शैली रंजन, रीतू, प्रीति मलिक डॉली, अंजू और सुशीला मुख्य रूप से मौजूद रहीं।