फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां

Thu, 06 Apr 2023 11:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 10
पशु। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में अलग-अलग नस्ल के विजेता पशुओं का निर्णय करने के लिए कैटवॉक कराया गया। नुमाइश मैदान के बीच में रैंप तैयार किया गया है। निर्णायकों को इस रैंप के सामने बैठाया गया। 

पशुपालक अपनी-अपनी बारी आने पर पशुओं को लेकर पहुंचते हैं। पशु की सुंदरता, नस्ल, उम्र और वजन समेत अन्य खूबियों को देखते हुए अंक दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शुक्रवार को विजेता पशुओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ पशु प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने उनके साथ विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। 

4 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने पशुओं के विषय में जानकारी जुटाई। पशुओं का वॉक भी देखा। टिकैत ने पशुपालकों से विभिन्न जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन

5 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सिसौली से उनके भाई नरेंद्र टिकैत ने भी किसानों के साथ पंड़ालों में घूमकर जानकारी ली। भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेले का लुत्फ उठाया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

6 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में खूब झूमे होली के हुरियारे
बुलंदशहर और हरियाणा के पलवल से आए होली के हुलियारे खूब झूमे। सुबह से लेकर शाम तक कई बार प्रस्तुति दी। लोगों ने हुलियारों की खूब प्रशंसा की। इसके अलावा लोक कलाकार रामकेश जीवनपुरिया ने एक से बढ़कर एक रागिनी और गीत सुनाए।
विज्ञापन

7 of 10
43 इंच का बकरा। - फोटो : अमर उजाला
उधर, राजस्थान के बकरे शेरा ने खूब वाहवाही लूटी। बकरे की नस्ल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सोजत क्षेत्र के इस बकरे की ऊंचाई और वजन की जानकारी लोगों ने जुटाई। बकरे के कान की लंबाई 15 इंच से भी अधिक है।

8 of 10
43 इंच का बकरा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी शंकर लाल ने बताया कि इस बकरे का नाम शेरा हैं। यह सोजत नस्ल का है। इसकी खासियत है कि यह बिल्कुल सफेद रंग का होता है। शेरा की ऊंचाई 43 इंच है, जबकि उसके कान 17 इंच के है।

9 of 10
बकरा - फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्तर की तीसरी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा है। इससे पहले वह चरखी दादरी में हुई चैंपियनशिप में पहले स्थान पर आया था, जहां उसने 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार जीता था। 
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मालिक के पीछे-पीछे चलती है करिश्मा
रोहतक के सिसरखास गांव से आए पशु पालक अनिल कुमार की मुर्रा नस्ल की भैंस करिश्मा देर रात तक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। खास बात यह है कि करिश्मा बिना रस्सी के मालिक के पीछे-पीछे चलती है। उसे रस्सी से बांधने की जरूरत नहीं पड़ती। दो साल की करिश्मा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें