फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी दौरा: खतौली के दंगल में CM ने सपा को लेकर कही ये बड़ी बात, संजीव बालियान ने दिलाई तमंचे की याद

Wed, 30 Nov 2022 08:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मंत्री संजीव बालियान और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-रालोद गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि कवाल का बवाल सपा का कलंक है। यह लोग तालिबान जैसा शासन चाहते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार अराजकता और गुंडागर्दी को पनपने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग की कार्रवाई पूरी होते ही गंगनहर की दोनों पटरियों पर आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ का पुनरोद्धार कराया जा रहा है। उधर, मंत्री संजीव बालियान ने भी तमंचे की याद दिलाई।

खतौली में मेरठ रोड स्थित मंडी के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि पेशेवर अपराधी अगर राजनीति में आगे आएंगे तो सपा सरकार की तरह नंगा नाच कर देंगे। जनता को संकल्प लेकर इन्हें रोकना होगा। जब कवाल का बवाल हो रहा था, तब सपा की सरकार थी। लंबे समय तक कर्फ्यू लगा था, लोग पलायन कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि जब निर्दोष नौजवानों को जेल भेजा गया, तब लोकदल के नेता कहां थे।
विज्ञापन

2 of 7
खतौली में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने यूपी की कानून व्यवस्था को नजीर बनाया है। कैराना-कांधला में पहले पलायन होता था और अब वहां रौनक नजर आने लगी है। व्यापारी वापस आ गए हैं। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया गया, लेकिन सुरक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
2014 से पहले अंटी में कट्टा लेकर खेतों में जाते थे किसान : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सरकार चुनाव से पहले ही रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक लाने की घोषणा कर चुकी है। आरआरटीएस के विस्तार से दिल्ली से खतौली के बीच का सफर सिर्फ 40 मिनट का रह जाएगा। भाजपा ने कानून व्यवस्था बेहतर की है। 2014 से पहले किसान अंटी में कट्टा (तमंचा) लेकर खेतों तक जाते थे।

4 of 7
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में बालियान ने कहा कि 2014 से पहले किसानों को खेत में फावड़े के साथ कट्टा लेकर जाना पड़ता था। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को भी स्कूल में कट्टा ले जाना पड़ता था, लेकिन देश और प्रदेश में सरकार बदलते ही कानून व्यवस्था बदल गई है। अब मुजफ्फरनगर में रैपिड रेल, रेलवे के दोहरीकरण, सड़कों का निर्माण, हाईवे का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव के मौसम में भाईचारा बनाने की बात करते हैं। चुनाव के मौसम में जनता के बीच आते हैं, जबकि भाजपा नेताओं ने पहले ही अधिकतर मुकदमों में फैसले कराने का काम किया है। भाजपा नेता चाहते तो अपने मुकदमे सरकार बनते ही वापस करा लेते, लेकिन जिले के भाजपा नेताओं ने तय किया था कि जब तक जनता पर आखिरी मुकदमा है, हम भी अपने मुकदमे वापस नहीं कराएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
चौधरी साहब ने किया था अपराधियों का विरोध
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी साहब हमेशा अपराधियों का विरोध करते थे। वर्तमान में जो लोग चौधरी साहब के नाम पर राजनीति करते हैं, वही अपराधियों को प्रश्रय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने प्रदेश में बनाई कानून व्यवस्था : मोहित
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने का काम भाजपा ने किया है। प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें