फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatauli By Election Results: खतौली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, तस्वीरें

Thu, 08 Dec 2022 11:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
खतौली में मतगणना जारी। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। ऐसे में नवीन मंडी स्थल पर पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सहारनपुर मंडल के डीआईजी सुधीर कुमार खुद मौके पर पहुंचकर नजर बनाए हुए हैं। 

वहीं एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह लगातार नवीन मंडी स्थल पर चल रही मतगणना का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिसफोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
बता दें कि उपचुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने माइक्रोप्लान तैयार कर भारी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एक हजार पुलिसकर्मियों व कई थाना प्रभारियों, पैरामिलिट्री, पीएसी को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
वहीं खुफिया विभाग को माहौल की निगरानी करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी को भी मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, माचिस व अन्य आग्नेय शस्त्र लेकर नहीं जाने दिया गया। गेट पर पुलिस सख्ती के साथ चेकिंग कर रही है।

4 of 5
चप्पे पर फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
यह लगाया गया पुलिस बल
एएसपी    5
सीओ    8
निरीक्षक    25
दारोगा    75
दीवान    60
सिपाही    400
होमगार्ड    300
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी। - फोटो : amar ujala
इन क्षेत्रों को बनाया गया नो ट्रैफिक जोन
- टिकैत चौराहा से विश्वकर्मा चौक, कूकड़ा चौराहा से गांधी नगर चौराहा के बीच वाहन नहीं चलने दिए गए।
- नगर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
- नई मंडी के गेट दो, तीन, पांच, छह बंद है।
- बालाजी मंदिर गेट से गेट नंबर एक होते हुए पाल चौक मार्ग भी सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित है।
- विश्वकर्मा चौक से एजेंटों के वाहनों के अलावा सभी वाहन राजबहा रोड पर नहीं चल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें