मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात काली नदी पुल के पास हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से करीब पांच लाख रुपये कीमत की तीन सौ ग्राम स्मैक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बरेली के थाना फतेहगंज के मोहल्ला अंसारी निवासी मोफीक व मेहरबान, शाहपुर क्षेत्र के गांव सीमली निवासी तेजेंद्र और मोहल्ला किदवईनगर निवासी अब्बास शामिल हैं। हंडिया मोहल्ला निवासी शादाब व असलम बेग फरार हो गए, जो ड्रग्स सप्लायर हैं।