संभल में बहन को घर में प्रेमी से मिलते देखकर 12वीं के छात्र नितिन (20) ने बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका प्रेमी भाग गया। वह प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। खेत से लौटे मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी तहरीर में गवां के बबराला चौराहा निवासी एक किसान ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे उनकी बेटी की छोटे बेटे नितिन ने गला दबाकर हत्या कर दी है। कहा कि उनकी बेटी से मिलने के लिए बुलंदशहर जिले की अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हेमदगढ़ निवासी युवक आया था। बेटी और उसका प्रेमी छत पर थे। आहट होने पर बेटा नितिन जाग गया और वह छत पर पहुंचा। उसने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मौका पाकर प्रेमी तो भाग गया, लेकिन बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह खेत से घर लौटे तो परिवारजनों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मध्यरात्रि तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
3 of 7
sambhal murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी बहन की हत्या के आरोपी नितिन को थाने ले गए, जहां आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल किया है। रजपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी से मिलते देख भाई ने बहन की हत्या की है।
4 of 7
sambhal murder
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग
युवती और युवक का प्रेम प्रसंग करीब दो वर्ष से चल रहा था। जिसकी भनक किसी को नही थी। बृहस्पतिवार को प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने करीब 25 किलोमीटर दूर से आया था। लोगों ने बताया कि युवती दो वर्ष पहले अपनी बहन के घर गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
इसी दौरान युवक से दोस्ती हो गई और ये दोस्ती बाद में प्रेम में बदल गई थी। फोन पर भी अक्सर बात होती थी। लोगों का कहना है कि युवक पहली बार मिलने आया था और ये युवती की आखरी मुलाकात बन गई। इस वारदात को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
युवती की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहापुर पट्टी भेज दिया था। शुक्रवार की शाम को परिजन शव को लेकर निकले लेकिन शव को घर नहीं ले गए। बल्कि सीधा बबराला स्थित राजघाट गंगा घाट पर ले गए।और वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों में चर्चा है कि समाज में बदनामी के कारण परिवार ने ऐसा किया है। जो रिश्तेदार आए थे उन्हें भी गंगा घाट पर बुला लिया गया था।
बेटा जेल गया, सदमे में है परिवार
युवती छाया की हत्या की वारदात ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। नितिन ने गुस्से पर काबू नहीं पाया और बड़ी बहन की हत्या कर दी। मां का रोरो कर बुरा हाल है। हर किसी की जुबान पर अब बस यही बात है कि बेटी की हत्या हो गई और बेटा जेल चला गया। एक रात ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।