फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बवाल: थाना प्रभारी ने सुनाया फायरिंग से लेकर बंधक बनाकर पिटाई तक का किस्सा, जफर समेत 35 पर केस दर्ज

Thu, 13 Oct 2022 01:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के भरतपुर गांव में बुधवार रात पुलिस टीम पर हुए हमले में ठाकुरद्वारा थाने में 50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर और 35 अज्ञात के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमला समेत 18 संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि 12 अक्तूबर की शाम पांच बजे उन्हें सूचना मिली थी कि खनन मामले में फरार चल रहा गोपीवाला गांव निवासी 50 हजार का इनामी जफर कमालपुरी चौराहे के पास चौपहिया वाहन से आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ठाकुरद्वारा थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने कमालपुरी तिराहे के पास घेराबंदी की। शाम करीब पौने छह बजे जफर सफेद रंग की क्रेटा कार से आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली कांस्टेबल दीपक सिंह के पैर में लगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Attacks On Up Police - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस भी पीछा करते हुए उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पहुंच गई। यहां आरोपी एक मकान में घुस गया।

4 of 7
अस्पताल में भर्ती थाना प्रभारी योगेंद्र का हाल देख भावुक हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम मकान में पहुंची तो आरोपी जफर और वहां पहले से मौजूद 30 से 35 अज्ञात लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा गया। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने एसओजी की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
एक गोली सिपाही शिव कुमार के पैर में लगी जबकि अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 186, 212, 224, 225, 307, 395, 397, 332, 333, 339, 340, 342, 353, 120, बी और आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 (1-बी) (ए) में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले ठाकुरद्वारा में एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर माफिया डंपर छुड़ा ले गए थे। इसके बाद फरार चल रहे पचास हजार के इनामी आबिद हुसैन निवाीस गोपीवाला को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। आबिद हुसैन पीलीभीत में अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। जिसे सोमवार को एसटीएफ की बरेली यूनिट ने दबोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें