फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यवासिनी धाम: मंगला आरती के बाद श्रृंगार स्वरूप के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Sep 2022 12:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल धाम में शारदीय नवरात्र मेला की चतुर्थी तिथि पर भक्तों को मां विंध्यवासिनी के कुंष्माडा स्वरूप के दर्शन हुए। सुबह में मंगला आरती के बाद श्रृंगार स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए भक्त लालायित दिखे। 
विज्ञापन
1 of 5
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल शारदीय नवरात्र मेला की चतुर्थी तिथि पर मां विंध्यवासिनी के कुंष्माडा स्वरूप का भक्तों ने दर्शन किया। सुबह में मंगला आरती के बाद श्रृंगार स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए भक्त लालायित दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
दर्शन पूजन का दौर दोपहर तक जारी रहा - फोटो : अमर उजाला
दर्शन पूजन का दौर दोपहर तक जारी रहा। दर्शन पूजन करने आए भक्तों ने गंगा घाट पर स्नान कर मां के दरबार की ओर रुख किया।
विज्ञापन

3 of 5
दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
हाथों में नारियल, चुनरी, माला, फूल, प्रसाद लेकर कतार में लगे और अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। मां के जयकारों और घंट घड़ियाल से दरबार गुंजायमान रहा।

4 of 5
दर्शन के लिए खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विंध्याचल धाम में पहली बार विदेशी फूलों से सजावट की गई है। तरह-तरह के देसी- विदेशी पुष्पों की लड़ियों से सजा देवी धाम का भव्य नजारा देख श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
घाट भी जगमग रोशनी से नहा उठे हैं। फूलों से सजा मां का दरबार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें