फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्या काकरान के मुकाबले देखकर थमी रहीं धड़कनें, बर्मिंघम से पुरबालियान तक सोने की तरह चमका कांस्य

Sat, 06 Aug 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने अपने अभियान की शुरूआत की। 68 किलो भार वर्ग में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने नाम रोशन किया। जीत के बाद जिले में जश्न का माहौल है। पुरबालियान में खुशी मनाई गई। पिता सूरज पहलवान ने कहा कि बेटी ने फिर मेरा नाम ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
1 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
नाइजीरिया की पहलवान से मिले शुरूआती झटके के बाद मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान ने बर्मिंघम के अखाड़े में खुद को साबित कर दिखाया। जीत के बाद जिले में जश्न का माहौल है। पुरबालियान में खुशी मनाई गई। पिता सूरज पहलवान ने कहा कि बेटी ने फिर मेरा नाम ऊंचा कर दिया।

शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने अपने अभियान की शुरूआत की। 68 किलो भार वर्ग में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने नाम रोशन किया। कांस्य पदक के लिए देर रात खेले गए मुकाबले में दिव्या ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीत लिया। बर्मिंघम में तिरंगा लहराया तो पुरबालियान का सीना गौरव से चौड़ा हो गया। दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें पोती पर नाज है। जिस भरोसे के साथ दिव्या गई थी, उससे हमें पदक की उम्मीद थी। पिता सूरज पहलवान ने कहा कि आज फिर बेटी ने नाम रोशन किया। हमारे घर में दीपावली जैसा उत्सव है।
विज्ञापन

2 of 8
divya kakran - फोटो : अमर उजाला
मुकाबले देखकर थमी रहीं धड़कनें
देर रात तक कुश्ती के शानदार मुकाबले हुए। दिव्या की कुश्ती देखने के लिए प्रशंसक जागते रहे। पदक मिला तो खुशी मनाई गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
हमें दिव्या से पदक की पूरी उम्मीद थी
दिव्या के पिता सूरज पहलवान, माता संयोगिता, भाई देव काकरान व दीपक काकरान और मंगेतर सचिन प्रताप ने कहा कि हमें पदक की पूरी उम्मीद थी। दिव्या ने शानदार खेल दिखाया।

4 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
दिनभर घर पर आते-जाते रहे लोग
दिव्या की कुश्ती की जानकारी मिलते ही शुक्रवार दिन से ही पुरबालियान स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही होती रही। दादा राजेंद्र सिंह ने सबकी आवभगत की।
विज्ञापन

5 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुए काकरान के मुकाबले
महिला कुश्ती के 68 किलो भार वर्ग में दिव्या काकरान का पहला मुकाबला नाइजीरिया की पहलवान से हुआ। इसमें दिव्या हार गईं। इसके बाद दूसरा मुकाबला कैमरून की पहलवान से हुआ, जिसे दिव्या ने जीत लिया। कांस्य पदक के लिए मुकाबले में टोंगा की खिलाड़ी को हराकर मुकाबला जीत लिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
divya kakran - फोटो : अमर उजाला
30 सेकंड में दिव्या ने जीता पदक
देर रात भारतीय पहलवानों ने पदक जीतने शुरू किए। बजरंग, दीपक, साक्षी के बाद कांस्य पदक के लिए दिव्या काकरान की कुश्ती हुई। सिर्फ 30 सेकंड में दिव्या ने विरोधी पहलवान को पटखनी दे दी।
विज्ञापन

7 of 8
पहलवान दिव्या काकरान - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक पदक मेरा लक्ष्य : दिव्या
दिव्या काकरान ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए जी जान से तैयारी में जुटी हुई हूं। कॉमनवेल्थ का दूसरा पदक जीतकर बेहद खुशी हो रही है। इससे पहले गोल्ड कोस्ट में कांस्य जीता था।
 
विज्ञापन

8 of 8
संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दिव्या को पदक मिलने पर खुशी जताई है। बालियान ने कहा कि दिव्या ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें