फसल के लिए अच्छी है सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कई दिन से पड़ रही ठंड के चलते शाम होते होते लोग घरों में कैद हो रहे हैं। दिन में धूप दो से तीन घंटे ही निकल रही है। धूप का असर भी बहुत कम दिख रहा है। दिन में निकल रही गुनगुनी धूप से भी राहत नहीं मिल रही है। बुधवार शाम चार बजे ही सूरज बादलों में छिप गया और ठंड का असर तेज हो गया। रात तक ठंड के बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 दर्ज किया गया है। गंगानगर में 104, पल्लवपुरम 119 और जयभीमनगर 253 और बेगमपुल में एक्यूआई 222 दर्ज किया गया है।