फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें

Thu, 27 Oct 2022 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
Bijnor jail - फोटो : amr ujala
देश भर में भैया दूज का त्योहार धूम धाम और उल्लास के साथ मनाया गया। मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बहन-भाइयों का एक-दूजे के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न जिलों में यातायात को लेकर प्लान बनाए गए, बावजूद इसके सड़कों पर वाहन बढ़ने के कारण ट्रैफिक पुलिस को यातायात संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।  भैया दूज के दिन सहारनपुर व बिजनौर जिला जेल में बहनें अपने बंदी भाइयों को तिलक करने के लिए काफी संख्या में पहुंचीं। इस दौरान बहनों के तिलक के लिए जेल प्रबंधन ने विशेष प्रबंधन किए, ताकि बहनों को कोई दिक्कत न हो।

भाईदूज पर आज यातायात पुलिस अलर्ट रही। मेरठमें 30 स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिजली बंबा बाईपास पर खराब वाहनों को हटाने के लिए जुर्रानपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो क्रेन लगाई गई, एक क्रेन शहर में भी तैनात की गई है। भाई दूज पर सड़कों पर वाहनों का दबाव आम दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। मेरठ एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भाई-बहनों को दिक्कत न हो इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में एक इंस्पेक्टरए पांच सब इंस्पेक्टर और 10 सिपाही तैनात किए गए। महिला कांस्टेबल भी मौजूद रही। इनके अलावा 28 दरोगा, 66 हेड कांस्टेबल, सौ कांस्टेबल और 20 महिला सिपाही तैनात किए गए। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

2 of 5
roadways - फोटो : amr ujala
बसों में बढ़ी भीड़, रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे 
भाईदूज के त्योहार पर बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने आज और शुक्रवार के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए। सभी चालक व परिचालकों का अवकाश भी निरस्त कर दिया है। शासन के निर्देशानुसार परिवहन निगम ने जहां मेरठ से बिजनौर, गाजियाबाद, दिल्ली, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों को जाने वाली सभी बसों के चार-चार फेरे बढ़ा दिए। रोडवेज के आरएम केके शर्मा का कहना है कि मेरठ, भैसाली, सोहराबगेट, बड़ौत और गढ़ डिपो से 650 बसों का संचालन होता है। भाईदूज पर बहन भाईयों को कोई दिक्कत नहीं होने दी गई। बसों के संचालन की निगरानी के लिए भी टीमें गठित की गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
jaam - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में जाम से स्थिति बेहाल
मुजफ्फरनगर जिले में आज भैया दूज के त्योहार के कारण सड़कों पर वाहनों की अधिकता हो गई। इस कारण लोग बेहाल हैं। मुजफ्फरनगरए खतौली के अलावा शाहपुर और बुढ़ाना में भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। परिवहन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।  सुबह पांच बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन देहात क्षेत्र में यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। दिन चढ़ने के साथ ही पर वाहन बढ़ गए और मुश्किलें भी बढ़ती गईं। शहर के भगत सिंह रोड, शामली रोड, भोपा रोड और महावीर चौक पर अधिक जाम रहा।
 

4 of 5
saharanpur jail - फोटो : amr ujala
सहारनपुर जिला कारागार में भाइयों का टीका करने पहुंची बहनें
भाई दूज पर सहारनपुर जिला कारागार में सुबह से बंदी भाइयों को टीका करने और गोला खिलाने के लिए पहुंच गईं। इस दौरान जिला कारागार के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। बहनों ने भाइयों को मंगल टीका कर, उन्हें गोला खिलाकर त्योहार मनाया। बिजनौर जिला कारागार में भी सुबह से ही कारागार के बाहर बहनों की लंबी कतारें लग गईं। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। जिला कारागार में बंदियों से आने वाले परिजनों और महिलाओं की संख्या भी काफी रही लेकिन भाइयों को गोला खिलाने वालीं बहनों की संख्या ज्यादा रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bijnor jail - फोटो : amr ujala
बिजनौर जनपद कारागार के बाहर भी सुबह से ही बहनों की भीड़ अपने भाइयों का तिलक करने के लिए उमड़ना शुरू हो गई। इस दौरान जेल प्रबंधन ने जेल परिसर में बाहर टेंट लगाकर बहनों के भाइयों को तिलक करने की व्यवस्था की। भैया दूज के शुभ मुहूर्त पर जेल में बंद भाइयों को तिलक कर बहनों ने उनकी लंबी उम्र और जेल से रिहाई की दुआ मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें