फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चेतावनी के बावजूद दौड़ते रहे भारी वाहन, पुल टूटा तो झूलता रह गया डस्ट से भरा ट्रक, हैरान कर देगा दृश्य

Sat, 01 Apr 2023 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में शनिवार सुबह हुए हादसे को जिसने भी देखा उसने ही अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। दरअसल यह हादसा ही ऐसा था। यहां सलावा गंगनहर पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल बीच में से अचानक टूट गया। इसी दौरान इस पर से डस्ट से भरा एक ट्रक गुजर रहा था जो हादसे का शिकार हो गया। ट्रक का आधा हिस्सा नहर में लटका रह गया, जबकि आगे का हिस्सा पुल पर रहा, ऐसे में चालक की सांसें भी अटकी रह गईं। उसने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पुल टूटने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुल को दोबारा से बनवाने की मांग उठाई गई लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगती। शनिवार को आखिरकार पुल टूट गया और हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक भी बाल-बाल ही बचा। आगे वीडियो में देखें हादसे के बाद का मंजर।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सवेरे एक ट्रक चालकर डस्ट लेकर पुल से गुजर ही रहा था कि बीच में पहुंचते ही पुल अचानक नहर में समा गया। ट्रक पीछे की तरफ से नहर में लटककर झूलने लगा तो ट्रक का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। ऐसे में ट्रक चालक भी हवा में ही लटका रहा। काफी देर बाद जैसे-तैसे चालक ने कूदकर नीचे आया और किनारे पर पहुंचा। वहीं राहगीरों ने दौड़कर उसका हाल पूछा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणें ने ट्रक से डस्ट को नहर में ही खाली किया।

विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार इस पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में कराया गया था। तभी से इस पर लगातार आवागमन जारी था। काफी पहले ही इस पुल की समयावधि पूरी हो गई थी, ऐसे में पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता था। इसे लेकर पुल पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया था कि पुल से भारी वाहनों का आवागमन वर्जित है। बावजूद इसके पुल पर भारी वाहन लगातार दौड़ रहे थे। आखिरकार शनिवार को आखिरकार हादसा हो गया।
 

4 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
यह पुल सलावा गांव को जोड़ने वाला पुल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में शामिल खेल विश्वविद्यालय सलावा गांव में ही प्रस्तावित है। पीएम मोदी ने सलावा गांव में ही खेल विवि का शिलान्यास किया था। इस दौरान भी ग्रामीणों ने पुल के दोबारा निर्माण की मांग उठाई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
सलावा संपर्क मार्ग पर दिन निकलते ही धसे गंगनहर पुल पर निरीक्षण को घटना के कई घंटे बाद भी सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बता दें कि इसी पुल के नीचे से सलावा विद्युत गृह के लिए भी पानी जाता है। हालांकि विद्युत विभाग का भी कोई अधिकारी हादसे के बाद मौके पर नहीं पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में गंगनहर का पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के टूटने से करीब दर्जनभर गांव का संपर्क आपस मे टूट गया है। ग्रामीण आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर रहे हैं। बताया गया कि सलावा, जमालपुर, कुशावली, ज्वालागढ़, खेड़ा, अक्खेपुर सहित दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें