फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे सुरेश रैना: क्या आप जानते हैं स्टार बल्लेबाज के जीवन से जुड़ी ये 7 खास बातें

Tue, 27 Nov 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सुरेश रैना
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का आज 32वां जन्मदिन है। भले ही वह आज भारतीय टीम का हिस्सा न हो, लेकिन उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। जिनकी बदौलत फैंस आज भी ये चाहते हैं कि रैना की टीम में वापसी हो। वहीं आज हम आपको उनके रिकॉर्ड्स के अलावा उनके जीवन से जुड़ी भी कई खास बातें बता रहे हैं। अगली स्लाइड में जानिए:-
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो
1. स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना का विवाह 3 अप्रैल 2015 को उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से हुआ। विवाह कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों और करीबी मित्रों ने शिरकत की, जिसमें रैना के आईपीएल और टीम इंडिया के मित्र भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
सुरेश रैना
2. इसके अलावा विवाह समारोह में आईसीसी के चेयरमैन रहे एन श्रीनिवासन और भारत व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

4 of 8
सुरेश रैना
3. बताया जाता है कि सुरैश रैना और प्रियंका चौधरी के परिवार लंबे समय से एक दूसरे के करीबी हैं। यह भी बताया जाता है कि प्रियंका के पिता गाजियाबाद में रैना के स्पोर्ट्स टीचर थे।
विज्ञापन

5 of 8
सुरेश रैना
4. क्रिकेटर सुरेश रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को मुरादनगर, जिला गाजियाबाद में हुआ था। उनके पिता सेना में रह चुके हैं। रैना का परिवार मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का है।
विज्ञापन

6 of 8
सुरेश रैना
5. सुरेश रैना भारत के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। वे घरेलू क्रिकेट के सभी रूपों में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सुरेश रैना - फोटो : File
6. सुरेश रैना ने देश के लिए 226 वनडे, 78 टी-20 और 18 टेस्ट मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में रैना के नाम 7988 रन दर्ज हैं। जिसमें 7 शतक और 48 अर्द्धशतक शामिल हैं। यही नहीं बल्कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा सुरेश रैना के नाम IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन

8 of 8
सुरेश रैना
7. रैना ने जुलाई 2005 में दाम्बुला में श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। अपना पहला टेस्ट मैच उन्होंने जुलाई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ और पहला टी-20 दिसंबर 2006 में जोहानसबर्ग में खेला था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें