फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैरिज होम में हो रहा था छह नाबालिग लड़कियों का निकाह, पुलिस को देख भागे लोग, विधायक भी थे मौजूद

Thu, 28 Jul 2022 09:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मंडप में हो रहा था निकाह - फोटो : amar ujala
मेरठ के परतापुर में बिजली बंबा बाईपास स्थित एटलस मैरिज होम में मुस्लिम मलिक एकता समिति संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नाबालिग छह लड़कियों का निकाह कराया जा रहा था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक रफीक अंसारी थे। जानकारी लगते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और चाइल्ड हेल्पलाइन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवा दी। 

बताया गया कि सामूहिक विवाह समारोह में पांच लड़कियों की शादी हुई है। चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने नाबालिग की शादी कराने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
मंडप में हो रहा था निकाह - फोटो : अमर उजाला
चाइल्ड हेल्पलाइन के निर्देशिका अनिता राणा ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल कर बताया कि बिजली बंबा बाईपास स्थित एटलस मैरिज होम में नाबालिग लड़कियों का निकाह कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के मनमोहन और शीबा को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ भेजा। परतापुर थाने की पुलिस भी उनके साथ मैरिज होम में पहुंची। जहां पर सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन कर रही मुस्लिम मलिक एकता समिति संस्था के अध्यक्ष आरिफ और अन्य लोग मौजूद थे। वहां पर दुल्हन बनीं लड़कियों के परिजनों से पुलिस टीम ने उनकी उम्र के सर्टिफिकेट मांगे तो अधिकांश लोग चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

3 of 6
विधायक भी थे मौजूद। - फोटो : amar ujala
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के मनमोहन सिंह ने बताया कि संस्था लड़कियों का सामूहिक निकाह कराया जा रहा था। जिनमें से छह लड़कियां नाबालिग मिली हैं। उनके परिवार के लोग लड़कियों की उम्र के सर्टिफिकेट नहीं दिखा सके। पुलिस ने उनको चेतावनी दी कि यदि नाबालिग लड़कियों की शादी कराई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

4 of 6
निकाह। - फोटो : amar ujala
वहीं, जिन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक पाई गई उनकी शादी कराने की अनुमति दे दी गई है। उधर, इस पूरे प्रकरण के बाद सामूहिक निकाह का आयोजन करने वाली संस्था के पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह, कांस्टेबल नेहा त्यागी, सिपाही कैलाश मावी और इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
गाड़ी। - फोटो : amar ujala
बीएमडब्लू और ऑडी गाड़ी से पहुंचे दूल्हे 
बिजली बाईपास पर एटसल मैरिज हॉल मे मुस्लिम एकता समिति संस्था द्वारा कराए जा रहे सामूहिक निकाह सम्मेलन में कई दूल्हे बीएमडब्ल्यू और ऑडी गाड़ी से पहुचे थे। जिसको लेकर सामूहिक विवाह में शामिल लोगों में इसको लेकर चर्चा थी। लोगों का कहना है कि सामूहिक विवाह में दूल्हे महंगी गाड़ी से आए है, इसको लेकर अलग-अलग चर्चा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सामान। - फोटो : amar ujala
पांच लड़कियों की हुई शादी  
पुलिस ने बताया कि छह लड़की नाबालिग थी, जबकि पांच बालिग। वहीं चार लड़कियों के परिजन अपनी बेटियों के सर्टिफिकेट नहीं दिखा पाए। जिनको पुलिस ने चेतावनी देकर घर भेज दिया। सामूहिक निकाह समारोह में बालिग पांच लड़कियों की शादी पुलिस की मौजूदगी में हुई। चाइल्ड लाइन की निर्देशिका का कहना है कि छह नाबालिग लड़कियों का विवाह रुकवाया है। चाइल्ड लाइन ने दो साल में 63 नाबालिग बालिकाओं के बाल विवाह रुकवाये हैं। आप 1098 पर सूचना देकर नाबालिग लड़कियों की शादी होने के बारे में अवगत करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें