फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात

Fri, 19 May 2023 06:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात
विज्ञापन
1 of 8
हत्यारोपी आर्यन और दोस्त आदित्य। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शास्त्रीनगर निवासी आर्यन ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर सब को हिला दिया था। हालांकि इस वारदात में उसका दोस्त आदित्य भी शामिल था। वहीं, अब पुलिस की जांच में आर्यन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

वहीं, एक सवाल यह भी है कि आर्यन के जेल जाने के बाद अब बुजुर्ग दादा-दादी का ख्याल कौन रखेगा। जबकि पोती कनिष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि आखिर आर्यन को लेकर क्या खुलासा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी आर्यन और आदित्य। - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई से दर्शाता था खुद को आर्यन
आर्यन ने अपने ट्रूकॉलर की प्रोफाइल में अपना नाम सेट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया दिनेश राणा लिखा हुआ था। आदित्य के मोबाइल पर उसने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया आदित्य कौशिक नाम से आईडी बनाई हुई थी। आर्यन जब किसी अंजान को फोन करता था तो उसके मोबाइल पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया दिनेश राणा लिखा आता था। वो ऐसा इसलिए करता था ताकि लोगों पर रौब झाड़ सके।
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आर्यन की प्रेमिका से की बात
बताया गया कि माता-पिता की हत्या करने के बाद जेल गए आर्यन की एक प्रेमिका भी है। उसकी प्रेमिका खतौली में रहती है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को आर्यन की प्रेमिका से फोन पर बात की। प्रेमिका ने बताया कि उसे इस वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

4 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
जानिए आखिर क्या थी घटना
नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर के सेक्टर छह में रहने वाले प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी शिक्षिका ममता (45) की बीती सोमवार रात को घर में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रमोद के बेटे आर्यन (22) और उसके दोस्त आदित्य (21) को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
आर्यन ने पुलिस को बताया था कि पिता शराब पीकर मां ममता की पिटाई करते थे। इससे आर्यन पिता से नफरत करने लगा था। इसके चलते उसने दोस्त आदित्य के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बना ली। हत्या के समय मां की नींद खुली गई थी, इसलिए मजबूरी में उसको भी मारना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
घटना की जानकारी लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
अब बुजुर्ग दादा-दादी का कौन रखेगा ख्याल
आर्यन ने मां-बाप की हत्या करके पूरे परिवार को जिंदगीभर का जख्म दे दिया है। आर्यन के बुजुर्ग दादा-दादी सुबकते हुए यही कह रहे हैं कि उनका अब क्या होगा। कॉलोनी के लोग आर्यन के जुर्म पर कह रहे हैं कि बुढ़ापे में दादा-दादी की जिंदगी खराब कर दी।
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आर्यन के खिलाफ जिस मजबूती से साक्ष्य जुटा रही है, उससे जमानत मिलना आसान नहीं होगा। प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता की हत्या के बाद परिवार में सिर्फ आर्यन की बहन कनिष्का ही बची है। बूढ़े दादा-दादी को अपने भविष्य के साथ कनिष्क की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि आर्यन ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ डबल मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार किया, पर नहीं कर पाया अस्थियां विसर्जित
आर्यन ने अपने माता-पिता की चिता को मुखाग्नि दी, लेकिन जेल जाने के बाद वह उनकी अस्थियां विसर्जित नहीं कर पाया। बताया गया कि बृहस्पतिवार को प्रमोद अग्रवाल के बहनोई संजय और पिता नरेंद्र प्रताप ने अस्थियां चुनने के बाद उन्हें ब्रजघाट गंगा में विसर्जित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें