फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, नेपाल, चंडीगढ़, गोवा से बुलाई गई थीं लड़कियां: रिसोर्ट में पकड़ा गया कैसिनो, कई सफेदपोश व कारोबारी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 12:15 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-दून बाईपास पर वेदव्यासपुरी कॉलोनी में स्थित ओक ट्री रिसॉर्ट में शनिवार देर रात एसओजी और परतापुर पुलिस ने छह महिलाओं समेत 43 लोग गिरफ्तार किए हैं। यहां फिल्मी स्टाइल में तेज म्यूजिक बजाते हुए कैसिनो खिलाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में हीरा कारोबारी, सफेदपोश और अधिकारियों के बेटे और छह नेपाली महिलाएं भी हैं। पुलिस ने 7,58,000 रुपये नकदी कैसिनो क्वाइंस भी बरामद किए हैं। यह पूरा सिंडिकेट मास्टर माइंड दिल्ली में बैठे रवि, कपिल और देहरादून के पीयूष चला रहे थे। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम अनित कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार देर रात एसओजी को ओक ट्री रिसोर्ट में कैसिनो चलने की सूचना मिली थी। टीम भेजकर पहले रेकी कराई गई और इसके बाद छापा मारा गया। रिसोर्ट में तीन टेबल पर जुआ चल रहा था।  पुलिस टीम ने मौके से छह नेपाली और दो दिल्ली की महिलाएं गिरफ्तार की हैं। एक महिला चंडीगढ़ की रहने वाली है। पकड़ी गई महिलाओं गोवा के क्लब में काम करती थीं। इन्हें जुआ खिलाने के लिए गोवा से ही बुलाया गया था। यहां से 34 युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
नितिन और अरविंद ने लीज पर ले रखा है ओक ट्री
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा निवासी नितिन और शामली के सिंभालका गांव के अरविंद ने ओक ट्री रिसॉर्ट को दो साल पहले लीज पर लिया था। यह लोग रिसॉर्ट में शादियां भी कराते थे। ऑफ सीजन में जुआ व कैसिनो खिलाते थे। एसपी क्राइम ने दावा किया है कि मेरठ में पहली बार आरोपियों ने कैसिनो पार्टी आयोजित की थी। 

4 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपी बाहर से आए थे मेरठ 
कैसिनो में पुलिस ने जिन नौ महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है वह सभी मेरठ से बाहर के हैं। पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद गुजरात, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों के हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : amar ujala
सूचना लीक न हो इसलिए बरती सावधानी
एसपी क्राइम अनित कुमार की एसओजी और एएसपी ब्रह्मपुरी की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की।अफसरों को अंदेशा था कि छापे की सूचना लीक हो सकती है। परतापुर पुलिस को कार्रवाई के वक्त ही शामिल किया गया। बाद में परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन

6 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
1. कपिल निवासी 678 नेहरु कुटिया कबीर बस्ती मल्का गंज थाना सब्जी मंडी दिल्ली। 
2. पीयूष गर्ग निवासी शिमला बाईपास रोड दून एंकलेव देहरादून। 
3. रवि निवासी शास्त्री पार्क 78 बी दिल्ली।
4. नितिन निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी कोतवाली बागपत।
5. अरविंद कुमार निवासी ग्राम सिंभालका शामली।
6. अजय गुप्ता निवासी 37/1 स्योरा कोढी नंबर एक थाना कमल सिरसा हरियाणा।
7. राज कुमार निवासी लाल कप्पड़ डोईवाला थाना डोईवाला देहरादून। 
8. मनोज साहनी निवासी 1/6 मच्छी बाजार कोतवाली देहरादून। 
9. भरत शर्मा निवासी 30 मंदाकिनी विहार थाना रामपुर देहरादून।
10. वरुण कुमार निवासी 36 गोविंदगढ थाना गढी कैंट देहरादून। 
11. नरेश सैमवाल निवासी बी 2/48 वेस्ट विनोद नगर थाना विनोद नगर दिल्ली।
12. राजीव कुमार निवासी 27 मंदाकिनी विहार थाना रामपुर देहरादून।
13. दीपक निवासी नवीन शहादरा थाना वेलकम शाहदरा दिल्ली। 
14. राकेश निवासी विवेक विहार फेस एक शहादरा दिल्ली।
15. लक्ष्य गौतम निवासी जी-6 गली नंबर पांच शिव विहार किरावल नगर दिल्ली। 
16. अली असगर निवासी बजीर कासकेट फ्लेट नंबर 221 बी 25 पूना महाराष्ट्र।
17. गुरुशरण सिंह निवासी 120 बी ओल्ड गुप्ता कालोनी प्रथम फ्लोर थाना मॉडल टाउन दिल्ली। 
18. रुद्राप्रताप सिंह निवासी ए 7 पीएमआर अपार्टमेंट  पश्चिमी विहार दिल्ली।
19. सौरभ कुमार निवासी प्रेमनगर गली नंबर दो करवाल नगर थाना करावल नगर दिल्ली।
20. संजय थापा निवासी लाल सप्पड़ थाना डाईवाला देहरादून।
21. सागर भंडारी निवासी डी.19 ग्राउंड फ्लोर गाजीपुर कालोनी थाना गाजीपुर दिल्ली।
22. ऋषिपाल निवासी मॉडल टाउन जिंद रोड कैथल थाना अनाज मंडी कैथल हरियाणा।
23. हरीश निवासी जिंद रोड मॉडल टाउन कैथल थाना अनाज मंडी कैथल हरियाणा।
24. प्रवीण कुमार निवासी रेशम माजरी डाईवाला डाईवाला देहरादून।
25. नीरज निवासी 22 पौदीवाडी देहरादून।
26. शिवम कुमार  निवासी देवपूठा भीम आश्रम हरिद्वार।
27. संजय निवासी 485/3 गुडगांव थाना अर्जुन नगर गुडगांव  हरियाणा। 
28. देशराज निवासी 542/3 अर्जुन नगर गुडगांव हरियाणा।
29. अजय कुमार  निवासी जिंद रोड कैथल मंडी चौकी कैथल हरियाणा।
30. सत्य प्रकाश निवासी ए-1 रामप्रस्था कालोनी संजय नगर गाजियाबाद।
31. रविंदर निवासी ए-29 रामपुरी थाना लिंक रोड गाजियाबाद।
32. विशाल निवासी निगम मोक्ष घाट थाना कश्मीरी गेट दिल्ली। 
33. राजेश निवासी एसबीपी रोड सांई दर्शन पोरबंदर गुजरात
34. मनोज राजौरिया निवासी 104 श्याम रेजीडेंसी कतर गांव  सूरत गुजरात।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओक ट्री रिसॉर्ट में चल रहे कैसिनो में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
ये माल हुआ बरामद
1. सात लाख 58 हजार रुपये नकदी।
2. 12 लग्जरी कार(फोक्स वैगन /स्कार्पियों /ओडी /क्रेटा /हैरियर आदि)।
3. 14 जोड़ी ताश की गड्डी।
4. 19 बुकलेट रॉयल इवेंट। (जुआ खेलने के चिप्स लेन-देन के हिसाब की बुक)ौ
5. 2450 काले क्वाइन।
6. 3086 लाल क्वाइन।
7. 1827 नीले क्वाइन।
8. 51 मोबाइल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें