फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ढाई लाख के इनामी कुख्यात आदित्य राणा से पुलिस की मुठभेड़, चकमा देकर साथियों संग फरार, भाई को पकड़ा

Thu, 23 Mar 2023 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

छह माह से फरार प्रदेश माफिया घोषित कुख्यात आदित्य राणा से बिजनौर पुलिस की बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर साथियों संग भाग निकला। 
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य राणा के भाई के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस की आदित्य राणा और उसके साथियों से मुठभेड़ हो गई। हालांकि कुख्यात आदित्य राणा मौका पाकर साथियों समेत भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने फिलहाल आदित्य राणा के भाई को बुलेरो कार समेत दबोच लिया है।

बता दें कि चार जिलों की पुलिस की कई टीमें आदित्य राणा की तलाश में जुटी हुई हैं। आदित्य राणा की फरारी को लगभग छह माह होने को हैं, लेकिन अभी तक कुख्यात आदित्य पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है। बुधवार को पुलिस की कोशिश फिर से नाकाम हो गई। फिलहाल उसके भाई से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
आदित्य राणा के भाई ग्राम प्रधान को बोलेरो संग पकड़ा 
स्योहारा थानाक्षेत्र में बीती रात स्थानीय पुलिस व ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदमाश आदित्य राणा और उसके साथियों में हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा और उसके साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं पुलिस ने आदित्य के भाई ग्राम प्रधान बिट्टू को उसकी बुलेरो कार सहित मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए। - फोटो : amar ujala
बता दें कि जिला शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा की तलाश में काफी समय से जुटी है। हालांकि आदित्य राणा की लोकेशन बिजनौर जिले में मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। एक सप्ताह पूर्व एसओजी क्यूआरटी पीएसी व स्थानीय पुलिस ने राणा नंगला क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के जंगलों में कॉम्बिंग भी की थी।

4 of 5
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
पिछले साल 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
कोर्ट के आदेश पर शाहजहांपुर पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा के घर पर कुर्की की थी, हालांकि उसके घर पर कोई सामान नहीं मिला। घर में लगे खिड़की दरवाजे उखाड़ कर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें