मेरठ शहर के भीतर तक देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन नमो भारत लाने की तैयारी जोरों पर है। भूड़ बराल स्थित मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन से शताब्दी नगर के बीच रैपिडएक्स की जमीन तैयार कर ली गई है।
यहां आखिरी वायाडक्ट स्पैन सफलतापूर्वक रखने का काम सोमवार को पूरा हो गया। इस स्पैन की स्थापना के साथ ही इस सेक्शन में निर्माण कार्य अगले पड़ाव में पहुंच गया है। अब साहिबाबाद से शताब्दीनगर स्टेशन तक लगभग 48 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार हो चुका है।