मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के पाली निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम का पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर लिया। सोनिका 11 नवंबर को अचानक लापता हो गई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार युवती के दोस्त हनी ने ही उसकी गोली मारकर की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। वह जहां कोमा मे हैं वहीं सोनिका का शव घटना के 16 दिन बाद अटेरना के जंगल मे गंग नहर पटरी के बराबर में मिला।
शादी से इनकार करने पर सोनिका सोम को पांच महीने पहले भी एकतरफा प्यार करने वाले हनी चौधरी ने खाने में नशे की गोलियां खिलाकर मारने का प्रयास किया था। जिसे लेकर दोनों परिवार के लोगों की पंचायत हुई थी। हनी ने माफी मांगकर पीछा छुड़ा लिया था। बार-बार परेशान करने पर सोनिका के परिजनों ने हनी की पिटाई कर दी थी। जिस पर उसने धमकी दी थी कि वह उनकी बेटी के साथ ऐसा करेगा, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। यह बात सोनिका के परिजनों ने पुलिस को बताई। वहीं, 15 दिन से हनी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
2 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सरधना क्षेत्र के पाली गांव निवासी लखन सोम की लापता बेटी सोनिका सोम (रोडवेज लिपिक) का शव 14 दिन बाद गंगनहर स्थित अटरेना गांव के जंगल में शुक्रवार को मिला था। पुलिस ने बताया कि सोनिका को दबथुवा गांव निवासी हनी चौधरी एकतरफा प्यार करता था। शादी से इनकार करने पर 11 नवंबर को ही सोनिका की हत्या कर हनी ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली थी। हनी अभी अस्पताल में कोमा में है।
3 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, सोनिका के पिता लखन सिंह ने बताया कि हनी शातिर है। उसने छह महीने से बेटी का जीना दुश्वार किया हुआ था। पांच महीने पहले हनी ने खाने में सोनिका को नशे की गोली खिला दी थी। वह अस्पताल में भर्ती हुई थी। बेटी ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने हनी के परिजनों को बताया। दोनों परिवार के लोगों में पंचायत हुई। जिसमें हनी चौधरी ने माफी मांग ली थी।
4 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद भी वह बेटी का पीछा करता रहा। इसके बाद हनी को कंकरखेड़ा में धमकाया था। तब हनी ने धमकी दी थी कि वह सोनिका के साथ ऐसा करेगा कि तुम लोग उसे कभी नहीं भूल पाओगे। उसकी इस धमकी को नजरअंदाज कर दिया, नतीजा बेटी की जान चली गई। इस घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी को नामजद कर लिया है। अभी उसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
5 of 7
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
रिश्ता लेकर आई थी हनी की मां
पुलिस के मुताबिक, सोनिका सोम से बेटे हनी की शादी करने का रिश्ता लेकर उसकी मां आई थी। सोनिका ने खुद मना कर दिया था कि वह हनी से शादी नहीं करना चाहती। वह उससे कई बार कह चुकी थी कि तू दोस्त है दोस्त ही रहेगा। मैं अपनी बिरादरी के लड़के से ही शादी करूंगी। परिजन बेटी का रिश्ता करने के लिए अपनी बिरादरी में लड़के की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन
6 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
अधिकारी बनना चाहती थी सोनिका
रोडवेज में बतौर परिचालक भर्ती हुई सोनिका अपनी मेहनत से तीन साल बाद लिपिक के पद पर प्रोन्नत हो गई। वह अधिकारी बनने के लिए ड्यूटी के बाद रोजाना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। पिता लाखन सिंह, माता मंजो देवी बिलखते हुए कर रह थे कि हत्यारे ने उनकी बेटी के सपनों की भी हत्या कर दी। छोटा भाई अभिषेक भी बहन की शादी की तैयारी में जुटा था।
हनी की हालत गंभीर, क्षेत्र में आक्रोश
हनी के परिजनों ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अभी वह बेटे के इलाज में लगे हैं। उसके होश में आने के बाद ही सच पता चलेगा कि सोनिका से किस बात पर विवाद हुआ था। वह सिर्फ इतना जानते हैं कि सोनिका और हनी अच्छे दोस्त थे। हालांकि, अभी हनी के बयान होने का सब लोग इंतजार कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया।