फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशु हत्याकांड: गांव में कर्फ्यू जैसे हालात, 480 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, चप्पे-चप्पे पर अफसरों की पैनी नजर

Wed, 12 Apr 2023 12:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में विशु की हत्या के विरोध में हुए हिंसक बवाल के बाद मंगलवार को भी पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के नेतृत्व में गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। तीन घंटे तक एसएसपी गांव में डटे रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

वहीं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फोर्स बढ़ा दी गई है। गांव में एक एएसपी, चार सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 250 सिपाही और पीएसी के करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि जब तक माहौल शांतिपूर्ण नहीं होगा, तब तक कोई भी छुट्टी पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
गांव में पहुंचे एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने प्राथमिक विद्यालय में पुलिस के लिए बनाए गए कैंप में फोर्स को निर्देश दिए। सीओ आशीष शर्मा और एसडीएम मवाना को भी चेताया कि कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसएसपी के नेतृत्व में गांव में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। वह मृतक विशु के परिजनों से मिलने के लिए भी पहुंचे, लेकिन उसके पिता नहीं मिले। 
विज्ञापन

3 of 7
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। उधर, बवाल के समय जान बचाकर निकले दूसरे समुदाय के कुछ परिवार अपने घरों में वापस आ गए, जबकि कुछ के मकानों पर अभी भी ताले लटके हुए हैं।

4 of 7
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय में रिजर्व में है फोर्स
गांव के हर चौराहे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में रिजर्व में भी पुलिस बल को रखा गया है, जिन्हें आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार है।
विज्ञापन

5 of 7
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल करेंगे आगजनी के नुकसान का आंकलन
बवाल के दौरान कुछ मकानों और फसलों में आग लगा दी गई थी। आगजनी से फसल को नुकसान का आंकलन करने के लिए मवाना तहसील के लेखपालों की टीम को लगाया गया है। टीम को निष्पक्षता से जांच रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

6 of 7
बाइक में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
विवाद के निपटारे के लिए आज हो सकती है बैठक
जिस समय एसएसपी प्राथमिक विद्यालय स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि बुधवार को सभी ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक बैठक की जाएगी। जो भी विवाद है, उसे खत्म कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। किसी भी हालत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घरों में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला...
रविवार को पलड़ा गांव में विशु की हत्या कर दी गई थी। इसमें ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह और दूसरे समुदाय के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव में पहुंचा तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के मकानों पर पथराव और आगजनी कर दी थी। इस प्रकरण में 14 नामजद और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें