फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

Tue, 27 Dec 2022 03:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत बिजनौर व मुजफ्फरनगर में मंगलवार को हुए अलग अलग हादसों ने छह लोगों की जान ले ली। सोमवार देर रात जहां आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में मेरठ के लावड़ निवासी तीन लोग घायल हो गए, जिन्होंने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बिजनौर में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला, जबकि मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टामार्टम के लिए भिजवा दिए। 

लखनऊ से वापस लौटने के दौरान उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में अधिशासी अधिकारी समेत तीन घायल हो गए। मंगलवार सुबह तड़के तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, लिपिक व स्वच्छ भारत मिशन के टीसी थे। आगे विस्तार से जानें कैसे अलग अलग सड़क हादसों में बुझ गए छह घरों के चिराग।

विज्ञापन

2 of 7
सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के रहने वाले अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पिछले चार वर्षों से लावड़ नगर पंचायत का चार्ज था। जबकि, मवाना खुर्द निवासी असलम भी नगर पंचायत में तैनात थे। बताया गया है कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह, असलम व तनुज ठाकुर लखनऊ से वापस मेरठ के लिए लौट रहे थे। उन्नाव कट के पास आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

विज्ञापन

3 of 7
तनुज ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
तीनों को कन्नौज स्थित तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान सबसे पहले अधिशासी अधिकारी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद असलम और तनुज की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। कन्नौज पुलिस ने मामले की जानकारी दौराला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। तनुज ठाकुर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत लावड़ नगर पंचायत में टीसी की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री पहुंचा पारा, मेरठ में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

4 of 7
आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सिवालखास व हर्रा का था अतिरिक्त चार्ज
अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह पर लावड़ नगर पंचायत के अलावा सिवालखास व हर्रा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार था। साथ ही असलम पर भी लावड़ के अलावा हर्रा और खिवाई नगर पंचायत का लिपिक का चार्ज था।
विज्ञापन

5 of 7
मृतक असलम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर पहले असलम पर हुई थी कार्रवाई
लावड़ नगर पंचायत में तैनात असलम पर विभिन्न मामलों में धांधली बाजी की शिकायत कमिश्नर से की गई थी। जिसको लेकर मामले की जांच चल रही थी। असलम ने लावड़ नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पाई थी बाद में लिपिक के पद की जिम्मेदारी मिली। लेकिन नियम खिलाफ लिपिक का पद दिए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। सप्ताह भर पहले ही कमिश्नर के आदेश पर असलम से लिपिक का चार्ज छीन लिया गया था और दोबारा सफाई कर्मचारी के पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह नजीबाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने दो की जान ले ली
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर दो बाइक सवार मोहम्मद आमिर और सलमान को ट्रक ने कुचल डाला। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल में सामने आया कि नजीबाबाद के मुगलूशाह निवासी दोनों युवक मजदूरी करने बड़िया जा रहे थे। घने कोहरे के कारण बाइक सवार दोनों युवक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक बाइक को लगभग 150 मीटर घसीटते हुए ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त अब्दुलपुर गाव निवासी होशी (40) के रूप में हुई है। मृतक राना चौक स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था।

सोमवार देर रात रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी विनीत मलिक पुलिसकर्मियों के साथहाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव सिसौना के पास सड़क पर एक व्यक्ति लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे उठाकर उपचार के लिए मुजफ्फरनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें