फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज

Sat, 03 Dec 2022 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
याकूब कुरैशी और बेटा। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान कुरैशी की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने याकूब की नौ जगह (सराय बहलीम, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, अलीपुर, जाहिदपुर, पीपलीखेड़ा और अन्य) संपत्ति चिह्नित कर ली हैं। 

बताया गया कि गैंगस्टर 14(ए) के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस, एलआईयू टीम सराय बहलीम पहुंची और याकूब के घर के सामने रखा सामान हटवाया।
विज्ञापन

2 of 8
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी पीयूष सिंह के मुताबिक, याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज की संपत्ति को चिह्नित करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, जिसमें से नौ जगह पर संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। याकूब के घर सराय बहलीम को पुलिस ने पहले ही कुर्क किया हुआ है। इसको जब्तीकरण करने में शामिल किया है।
विज्ञापन

3 of 8
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
हापुड़ रोड स्थित याकूब का अस्पताल, स्कूल, शास्त्री नगर के प्लाट और अलीपुर में मीट फैक्टरी, जाहिदपुर और पीपलीखेड़ा में कृषि भूमि बताई है। जिसको जब्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। 

4 of 8
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि संपत्ति की एमडीए, सदर तहसील व नगर निगम से रिपोर्ट आ गई है, जबकि तीन विभागों से रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना कि याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम में शुक्रवार को खरखौदा पुलिस और एलआईयू की टीम गई थी। उनके घर के बाहर पड़ोसी का सामान रखा हुआ है, जिसे हटवाने के लिए कहा गया है। बताया गया कि याकूब की संपत्ति को जल्द जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी से रिपोर्ट मिली 
31 मार्च, 2022 को याकूब कुरैशी व उसके परिवार समेत 17 लोगों पर मुकदमा हुआ था। पुलिस ने एक अप्रैल को याकूब की फैक्टरी से निर्यात होने वाले मीट का तीन साल (2019 से 2022 तक) का जीएसटी अधिकारियों से रिकार्ड मांगा था। जीएसटी की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने उसे विवेचना में शामिल कर लिया है। 
विज्ञापन

6 of 8
याकूब कुरैशी की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि संबंधित विभागों से अवैध तरीके से अर्जित धन का रिकॉर्ड लेकर ही जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति का एक-एक करके जब्तीकरण होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
याकूब कुरैशी का बेटा - फोटो : अमर उजाला
जेल में वीआईपी सुविधा ले रहा फिरोज 
याकूब का बेटा फिरोज जेल में बैरक नंबर-19 में रहकर वीआईपी सुविधा ले रहा है। वह बंदियों से अलग हटकर जेल की कैंटीन से चाय नाश्ता करता है। बताया कि उसका खाना भी अलग बन रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
याकूब कुरैशी का बेटा - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि फिरोज को अन्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। खाना भी बंदियों के साथ बन रहा है। कैंटीन में पैसा देकर वह चाय नाश्ता खरीदता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें