फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज

Sat, 24 Dec 2022 05:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित भूतनाथ चौराहे के पास बेरोजगार युवक और युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ और मेडिकल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने आरोपी रंजन कुमार निवासी क्लब रोड मिठनपुरा मुजफ्फरपुर बिहार, नारायण केला निवासी ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर और मोहित शर्मा निवासी भोला झाल को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर में बेरोजगारों को कॉल कर पैसा ठगने वाली छह लड़कियां भी पुलिस ने हिरासत में ली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह के मुताबिक, ठगी के शिकार एक युवक की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस टीम को साथ लेकर शास्त्रीनगर स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से छह लड़कियों सहित नौ लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
आरोपी रंजन कुमार ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले ही कॉल सेंटर खोला था। इससे पहले वह दो साल से जानी क्षेत्र के नेक गांव निवासी अनुज पूनिया के साथ तेजगढ़ी चौराहे पर कॉल सेंटर चला रहे थे। सेंटर में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए कॉल की जाती थी और उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो से पांच हजार रुपये लिया जाता था।

4 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
रोजाना 40-50 हजार की ठगी करते थे। इंडिगो, एयरलाइंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, केबिन क्रू सहित कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। जिन कंपनी में नौकरी की मांग होती थी, उसी में नौकरी दिलाने की बात कही जाती थी। दो साल पहले नोएडा में अनुज पूनिया, रंजन कुमार, नारायण केला की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
दो साल पहले नोएडा में कॉल सेंटर खोलकर ऑल इंडिया में ठगी का नेटवर्क चलाया था। इनका संबंध फाउंडिट कंपनी के कर्मचारियों से था, जहां पर बेरोजगार युवक-युवती नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इसी कंपनी से बेरोजगारों की डिटेल लेकर गिरोह ठगी का जाल फैलाए हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें