मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और उनके पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या के मामले में उनके बहनोई हरीश मावी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे हत्यारोपी रवि कुमार ने हापुड़ जिले के पिलखुवा में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को उसका सुसाइड नोट मिला है। वह हरीश के जीजा का चचेरा भाई था। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि संदीप की भी हत्या की योजना थी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार और एसपी क्राइम अनित कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।