फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अरबपति याकूब पर शिकंजा, मीट फैक्टरी के अवैध कारोबार में फंस गया पूर्व मंत्री, 125 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 13 Jul 2022 10:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की करीब 125 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है। हापुड़ रोड पर याकूब की फैक्टरी अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा गया था। इसी मामले में याकूब वांटेड हैं। 

वहीं बुधवार दोपहर एक बजे एक एसएसपी, तीन डीएसपी चार थानों की पुलिस के साथ पहले याकूब की सराय बहलीम स्थित कोठी और फैक्टरी की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जो रात एक बजे तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड स्थित हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में पुलिस, प्रशासन समेत छह विभागों की टीम ने 31 मार्च की आधी रात के बाद छापा मारा था। तब यहां करीब पांच करोड़ रुपये का मीट मिला था जिसकी अवैध रूप से पैकिंग की जा रही थी। यह फैक्टरी पूर्व में ही अवैध निर्माण के मामले में एमडीए ने सील कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
याकूब सील तोड़कर मीट पैक करा रहे थे। इस मीट की लैब से जांच हुई तो पता चला कि मीट पर फंगस लगा था और यह सेहत के लिए हानिकारक था। 

4 of 6
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा, बेटे इमरान कुरैशी, फिरोज उर्फ भूरा समेत 17 लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। संजीदा बेगम और फिरोज को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
कुर्की की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं हाईकोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी पर 26 जुलाई को सुनवाई तक रोक लगा रखी है। याकूब बार-बार नोटिस के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट के नोटिस की अवमानना पर बुधवार को पुलिस ने उनकी कोठी और फैक्टरी कुर्क कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुर्की - फोटो : अमर उजाला
एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि कोठी की कीमत करीब 25 करोड़ और फैक्टरी की कीमत करीब 100 करोड़ आंकी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें