फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर का सिर फोड़ा, 20 टांके लगे, डॉक्टरों का हंगामा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Tue, 01 Oct 2024 01:58 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

महिला की मौत होने पर तीमारदार ने डॉक्टर मनीष के सिर पर रिंच से हमला कर दिया। इसके विराेध में डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जूनियर डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात नौ बजे महिला की मौत के बाद गुस्साए तीमारदार ने जूनियर डॉक्टर मनीष का ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने वाली रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे डॉक्टर के सिर में बीस टांके आए। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा-नारेबाजी करते हुए इमरजेंसी सेवा ठप कर दी। डाक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पुलिस ने डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन

 

मेडिकल कालेज में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में भर्ती मवाना के भैंसा निवासी कविता की हालत बिगड़ने पर सोमवार रात उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजन एंबुलेंस में लेकर उसे मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मनीष के साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आरोपियों ने डॉक्टर का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य मरीज इलाज न मिलने से परेशान रहे। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से मारपीट हुई है। डॉक्टर की तहरीर पर महिला के पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें