फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बदमाशों ने दरोगा के सीने में गोली मारकर साथी छुड़ाया, GPS से कार ट्रैक कर रहे थे मुन्नेश, हालत नाजुक

Tue, 23 Jan 2024 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है न कानून का डर। सोमवार देर रात कंकरखेड़ा में दरोगा को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। लूटी गई कार का पीछा करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए गोली मारी गई।
विज्ञापन
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बदमाशों ने सोमवार देर रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने एक मंडप के बाहर से कार को लूट लिया। पुलिस द्वारा जीपीएस से कार ट्रैक कर पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि कंकरखेड़ा चौकी इंचार्ज ने एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने दरोगा पर गोली चला दी। 

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मुनेश - फोटो : Amar Ujala
बदमाशों ने पिस्टल से दरोगा के सीने में गोली मारी। इसके बाद छुड़ाए गए साथी समेत फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कार - फोटो : Amar Ujala
मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह ग्राम बलिकापुरा, थाना चिरहाट आगरा के रहने वाले हैं। एक साल पहले गाजियाबाद से मेरठ आए थे। गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रहे हैं। मेरठ में बिजली बंबा चौकी इंचार्ज भी रहे हैं। जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के इंचार्ज हैं। वह पहलवान भी हैं।

कार - फोटो : Amar Ujala
कंकरखेड़ा में बदमाशों द्वारा चलाई गोली के दौरान दरोगा मुन्नेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल परविंदर मलिक, हेड कांस्टेबल सचिन खिवाल व कांस्टेबल रविंद्र मौजूद था। वहीं अन्य दरोगा वह पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच रहे थे। दरोगा सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि पुलिस ने पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली कंकरखेड़ा हाईवे चौकी इंचार्ज मुन्नेश कसाना के सीने में लग गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गाजियाबाद रेफर किया गया है।

वारदात की जानकारी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार चार टीम लगाई गई हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाशों ने लिसाड़ी गेट में जाकर गाड़ी का नंबर प्लेट बदल दिया। गाड़ी पर ओरिजिनल नंबर दिल्ली का था। बदमाशों ने इसे बदलकर यूपी 15 नंबर डाल दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें