गांव जंगेठी में बुजुर्ग की हत्या से जुड़ा अभी कोई पुख्ता सुबूत पुलिस को नहीं मिला है। परिवार ने भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने भतीजे सोनू को हत्यारोपी मान लिया है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह का दावा कि महज चार बीघा जमीन की खातिर भतीजे ने 85 साल के ताऊ ब्रह्म सिंह की हत्या की है। गिरफ्तारी के बाद सोनू को नामजद करने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मसिंह के पास करीब पौने सात बीघा जमीन थी। चार बीघा जमीन उसके पास थी। बाकी रेलवे में चली गई। इसका पैसा आना बाकी है। ब्रह्म सिंह घर का हिसाब-किताब खुद ही रखते थे। पुलिस ने उनकी लेनदेन की डायरी कब्जे में ली है।