मेरठ में दीवान समूह परिवार के बेटे अजय दीवान की शादी 21 साल पहले बड़े ही धूमधाम से हुई थी। अजय दीवान की शादी नेहा के साथ हुई है। लेकिन पिछले चार दिनों से दंपती के बीच चले रहे विवाद की लड़ाई सड़क पर आ गई है। नेहा ने अपने पति अजय पर गंभीर आरोप लगाते हुए मकदमा दर्ज कराया है।
बता दें कि नेहा दीवान ने सिविल लाइन थाने में अजय दीवान के खिलाफ 498 ए(पत्नी से क्रूरता), 323(मारपीट), 504(धमकी), 338 धारा (गंभीर चोट पहुंचाना) में मुकदमा दर्ज कराया था।