फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा : ध्वस्त कराई जाएगी जर्जर इमारत, बसपा पूर्व विधायक ने कही ये बड़ी बात

Sun, 26 Feb 2023 01:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के दौराला में शीतगृह में हुए हादसे में दूसरे दिन डीएम द्वारा गठित टीम सुबह दस बजे ही पहुंच गई। यहां दिन भर यहीं मंथन रहा कि अमोनिया गैस को कैसे खाली किया जाए और जहां पर हादसा हुआ है, उस हिस्से को कैसे गिराया जाए। 

यह हिस्सा ध्वस्त कराने के लिए हाईड्रो और मलबा हटाने के लिए जेसीबी भी आ गई थी। बाद में तय हुआ कि अमोनिया गैस खाली कराने के बाद ही जर्जर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ डीएम। - फोटो : अमर उजाला
डीएम दीपक मीणा ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई। टीम यहां निगरानी करती रही। टीम ने मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक के क्षेत्र को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एडीएम प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य ने निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे गिराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से ध्वस्तीकरण में खर्च का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर जो व्यय होगा, वह शीतगृह के मालिक को वहन करना होगा।

4 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चौधरी चंद्रवीर सिंह की ओर से संदीप ठेकेदार, विक्रांत अहलावत, संजय प्रधान और रवि चौधरी ने टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा कि इतनी बड़ी इमारत को ऐसे न गिराया जाए। जहां जरूरत है, वहां तक ही गिराया जाए।
विज्ञापन

5 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
वहीं दोपहर बाद तीन बजे इमारत गिराने के लिए दो हाइड्रा और जेसीबी मशीन भी आ गई, लेकिन फिर टैंकर में दो टन के करीब अमोनिया गैस भरी होने के कारण कार्रवाई रोक दी गई। तय किया गया कि पहले अमोनिया गैस को खाली कराया जाएगा, इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
पशुओं को निकाला गया
शीतगृह के पीछे कर्मचारियों के आवास हैं। यहां पशुओं को बांधा जाता है। आमोनिया गैस के रिसाव के करण यहां से पशुओं को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे का बेहद दुख : चंद्रवीर सिंह
शीतगृह के मालिक पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह ने कहा कि इस हादसे का उन्हें बेहद दुख है। मन इतना दुखी है कि कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि शीतगृह में चाहे और नुकसान हो जाता, लेकिन मजदूरों के साथ जो हुआ, वह दुखद है। वह मजदूरों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से मृतकों और घायलों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने घटना की जांच में हरसंभव सहयोग की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें