उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के भावनपुर क्षेत्र में हुई अनिल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में अनिल की बेटी और बेटे ने चौंकाने वाली बात बताई है। खुलासा हुआ है कि पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।
मम्मी ने पैर पकड़े, अंकल ने गला दबाया
पुलिस के मुताबिक, अनिल की बेटी और बेटे ने बताया कि मम्मी ने पापा के पैर पकड़े थे और राहुल अंकल ने पापा का गला दबाया था। बच्चों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बच्चों ने बताया कि पापा चिल्ला रहे थे, तभी उनकी आंख खुल गई थी। उन्होंने मम्मी को ऐसा करने से रोका था, लेकिन वह नहीं मानीं। वह बोली कि तुम्हारे अंकल अच्छे हैं और अब उनके साथ रहेंगे।