दूल्हे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से पहले सनी की बरात में पिता सहित सभी परिजन खुशी से झूम रहे थे। अब परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। सनी की शादी हापुड़ के गांव गालंद निवासी पूनम से हुई थी। सनी की पत्नी पूनम, उसकी मां रूबी, बड़ी बहन शैली और छोटी बहन राखी सहित अन्य लोग बार-बार बिलखते रहे। घर पर पहुंचे रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें संभाला।