महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर व प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
महाशिवरात्रि के अवसर पर पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।