मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में बुधवार को एक युवक की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों ने अपने घर के सामने ही युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की मां और भाई भी घायल हुए हैं। वहीं इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पक्ष से प्रेमिका और एक नाबालिग समेत चार को हिरासत में लिया है।