फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanwad Yatra Photo: हर-हर शंभू, शंभू..शिव महादेवा, रात भर रोशन रहे रास्ते, आस्था में डूबे-खूब झूमे शिवभक्त

Tue, 26 Jul 2022 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन जहां कांवड़ियों का आवागमन जारी है। वहीं सोमवार देर रात तक कांवड़ मार्ग शिवभक्तों की मस्ती और रंग बिरंगी लाइटों से गुलजार रहे। मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड पर आस्था की बयार बही। जिला अस्पताल के पास कच्ची सड़क से लेकर सुजडू चुंगी तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। एक तरफ कांवड़िए अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे थे और दूसरी तरह  शहर के लोग शिवभक्ति में डूबकर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रुड़की रोड पर एकत्र हो गए थे। बच्चे, बूढ़े और जवान शिव की भक्ति में गोते लगाते नजर आए। मेरठ की विशाल डीजे वाली कांवड़ रात करीब 11 बजे शिव चौक पर पहुंची तो हजारों लोग एक साथ झूमते हुए नजर आए। देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के बोनी डीजे की कांवड़ पर शहर झूम उठा। हिंदू संगठनों ने जगह-जगह कांवड़ को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। डीजे की रंगीन रोशनी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

सोमवार शाम तक कांवड़ियों का आगमन जारी रहा। तेज धूप होने के कारण दोपहर हजारों कांवड़ियों ने दिल्ली रोड, बेगमपुल, रुड़की रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड सभी कांवड़ सेवा शिविरों में विश्राम किया। शाम को दिन ढलते ही शिविरों में कांवड़ियों ने भोले के भजनों पर जमकर नृत्य किया। देखें ये उम्दा तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड पर लगा जाम
रविवार रात डाक कांवड़ पहुंचनी शुरू हुई तो जाम की स्थिति बन गई। सरवट चौराहे के पास मेरठ के मोनू डीजे की कांवड़ फंस गई, जिस कारण जाम लग गया। इसके बाद बिजली सप्लाई काटकर कांवड़ को रॉन्ग साइड में उतारा गया। जिसके बाद अन्य कांवड़ अपने गंतव्य की ओर पहुंचीं। मुजफ्फरनगर के बोनी डीजे की कांवड़ को देखने के लिए शिव चौक पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
शिव चौक के चक्कर लगाकर कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से आगे बढ़ गए। डाक कांवड़ बागपत के पुरा महादेव मंदिर के लिए बुढ़ाना मोड़ से होते हुए शाहपुर-बड़ौत मार्ग से होकर गुजरी। पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील नजर आई। देर रात तक शिव चौक पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

4 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
चार करोड़ के डीजे सेटअप को देखने उमड़ी भीड़
मेरठ के मोनू डीजे की कांवड़ मुजफ्फरनगर में शिव चौक से गुजरी तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी लाइटों से सजी इस विशाल कांवड़ को शिवभक्तों ने शिव चौक पर रोकर खूब नृत्य किया। डीजे पर एक तरफ भोले के भजन बज रहे थे तो वहीं कंधों पर भारी कांवड़ उठाए शिवभक्त भोले की मस्ती में झूम रहे थे। मनमोहक झांकियों और दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ घंटों तक सड़क के दोनों तरफ जमा रही। 
विज्ञापन

5 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
छपार में पुलिस को छूट गए पसीने
हाईवे पर डाक कांवड़ की भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। डीजे कांवड़ निकलने के कारण काफी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना का खतरा देखते हुए पुलिस ने छपार में पेट्रोल पंप के सामने बैरिकेडिंग कर दी, जिससे जाम की स्थिति बन गई। शिव भक्तों ने सर्विस रोड से बाइक निकालकर फिर दूसरी सड़क से चलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
बम-बम जयकारे और मां भारती के गूंज रहे नारे
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों में भोले बाबा के लिए जितनी श्रद्धा और आस्था है, इस बार उनमें उतना ही जुनून देशभक्ति का भी देखने को मिला। भोले बाबा की श्रद्धा व भक्ति के साथ कांवड़िए अपनी कांवड़ पर तिरंगा झंडा लगाकर देश व राष्ट्र का मान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पीएसी बल व पुलिस फोर्स तैनात किया गया। पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों की वेश भूषा में कांवड़ियों का हाल जान रहे हैं और उनकी सेवा में लगे हैं।
 

8 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में इस बार दोगुना उत्साह नजर आ रहा है। कोई 101 छोटी बोतलों में जल लेकर आया तो काई हाथ में तिरंगा लेकर हरिद्वार से मेरठ आया। मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास पर जहां एक तरफ पैदल कांवड़िए चल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ डाक कांवड़ दौड़ रही थीं। कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के अनुसार इस बार डाक कांवड़ियों की पूर्व के वर्षों से दोगुना रही। दो वर्ष से कांवड़ यात्रा न होने के कारण इस बार कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी श्रद्धाभाव से मौके पर डटे हैं। सोमवार को बागपत में डेरा सच्चा आश्रम से होकर गुजरने वालों कांवड़ियों पर डीएम राजकमल यादव व एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने पुष्प वर्षा की। उन्हें तिरंगे झंडे देकर उनका स्वागत किया। कांवड़ियों ने बोल बम बम के जयकारों के साथ मां भारती, वंदेमातरम के खूब नारे लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों का अभिवादन किया। शेखपुरा वन्य क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर बने 11 मचानों पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का तैनात है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी लगातार कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें